फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nepal want action against saudi diplomat

नेपाल कार्रवाई पर अड़ा, सऊदी का आरोपों से इनकार

Thu, 10 Sep 2015 10:37 PM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
nepal want action against saudi diplomat

सऊदी अरब के राजनयिक का नेपाली युवतियों के साथ दुष्कर्म मामले में भारत कूटनीतिक हल नहीं निकाल पा रहा है। नेपाल पूरे मामले की जांच रिपोर्ट आने तक धैर्य रखने के लिए तो तैयार है, मगर वह आरोपी राजनयिक के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई चाहता है।

विज्ञापन


दूसरी ओर राजनयिक के यहां पुलिस छापेमारी पर नाराजगी जताने वाला सऊदी अरब अब भी इस मामले में अपने राजनयिक की गलती मानने के लिए तैयार नहीं है।

इस बीच आरोपी राजनयिक का पुलिस केसमक्ष बयान दर्ज कराने के लिए सऊदी दूतावास से अनुरोध करने के बाद विदेश मंत्रालय ने अपना रुख कड़ा करने का संदेश दिया है।

विज्ञापन

भारत करेगा दर्जा खत्म करने का अनुरोध

nepal want action against saudi diplomat

इस क्रम में भारत जल्द ही आरोपी का राजनयिक दर्जा खत्म करने का सऊदी अरब से अनुरोध करेगा। ऐसा नहीं किए जाने पर अंत में आरोपी राजनयिक को निष्कासित करने का निर्णय लिया जा सकता है।

हालांकि वैश्विक मंच पर सऊदी अरब की कूटनीतिक अहमियत के मद्देनजर भारत इस मामले में कठोर कार्रवाई से बचना चाहता है। फिर भारत ऐसे समय में सऊदी अरब के साथ संबंधों में खटास नहीं डालना चाहता, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस देश की यात्रा पर जाने वाले हैं।

भारत की चिंता की दूसरी वजह इस मामले के कारण नेपाल से नाराजगी का खतरा भी है। चूंकि नेपाल इस मामले में आरोपी राजनयिक के खिलाफ कार्रवाई पर अड़ा हुआ है, इस कारण भी भारत इस विवाद में बीच का रास्ता नहीं निकाल पा रहा है।

सऊदी अरब के रुख से भारत नाराज

nepal want action against saudi diplomat
पूरे मामले में सऊदी अरब के रुख से भारत बेहद नाराज है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक ज्यादातर ऐसे मामलों में संबंधित देश अपने राजनयिक को विवाद बढ़ने से पहले ही वापस बुला लेता है।


मगर सऊदी अरब ने इस मामले में आरोपी के पक्ष में खड़ा हो कर स्थिति को जटिल बना दिया है। भारत के सामने अब आरोपी का पुलिस के समक्ष बयान कराने और उसके बाद सऊदी अरब से आरोपी को दिया गया राजनयिक दर्जा वापस लिए जाने की मांग के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है।

विज्ञापन

निष्कासित करने की ही है विकल्प

nepal want action against saudi diplomat

उक्त अधिकारी के मुताबिक इसके बाद अंत में उक्त राजनयिक को निष्कासित करने का ही विकल्प बचता है। हालांकि अंतिम विकल्प चुनने से पहले भारत को सऊदी अरब को विश्वास में लेना होगा।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक नेपाल के राजदूत ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि उसे जांच के नतीजे में समय लगने पर एतराज नहीं है, मगर नतीजे आने के बाद आरोपी राजनयिक केखिलाफ हर हाल में कार्रवाई होनी चाहिए।

चूंकि मामला दुष्कर्म का है, इसलिए राजनयिक के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने की स्थिति में जहां देश में यह सियासी मुद्दा बन सकता है, वहीं नेपाल में भारत विरोधी भावना भड़काने वालों को भारत पर हमला करने का एक और मौका मिल सकता है।

क्या है बीच का रास्ता

nepal want action against saudi diplomat

पूरे मामले में बीच का रास्ता यह है कि जिद पर अड़ा सऊदी अरब खुद अपने राजनयिक को वापस बुला ले। हालांकि इसमें बड़ा पेंच यह है कि ऐसे में नेपाल भारत के समक्ष नाराजगी जता सकता है।

दूसरी स्थिति में अगर आरोपी का राजनयिक का दर्जा वापस लिया गया तो उसे गिरफ्तारी का सामना करना पड़ेगा। तीसरी स्थिति में भारत आरोपी राजनयिक को निष्कासित कर विवाद को खत्म सकता है।

हालांकि सऊदी अरब को विश्वास में लिए बिना अगर भारत ने ऐसी कार्रवाई की तो दोनों देशों के रिश्तों में दरार आएगी। मुश्किल यह है कि पीएम मोदी जल्द ही सऊदी की यात्रा पर भी जाने वाले हैं।

सऊदी दूतावास से मांगी मदद

nepal want action against saudi diplomat

इस बीच बृहस्पतिवार को भारत ने सऊदी अरब के राजदूत मोहम्मद अलसती को तलब कर दुष्कर्म के आरोपी राजनयिक का पुलिस के समक्ष बयान दिलाने में सहयोग करने का अनुरोध किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हमने इस गवाही के लिए मदद करने का एक अनुरोध किया है। इस बीच महिला संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वूमेंस एसोसिएशन ने सऊदी दूतावास के समक्ष प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed