नेपाल ने 13 भारतीय जवानों को किया रिहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स ने 13 भारतीय जवानों को पकड़ लिया था। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है। ये सभी एसएसबी के जवान हैं।
भारतीय सीमा में गश्त लगाने के दौरान कुछ तस्कर पेट्रोल पार्टी को देखकर भागे उसे पकड़ने के लिए ये जवान नेपाली की सीमा में पहुंच गए थे। ये घटना बिहार के किशनगंज से सटी भारत-नेपाल सीमा की है।
एसएसबी अधिकारियों के अनुसार पेट्रोल पार्टी ने गश्त के दौरान एसएसबी की 12वीं बटालियन के दो जवानों कांस्टेबल रोशन और रामप्रसाद की आवाज सुनी जो तस्करों का पीछा कर रहे थे।
उन्हीं के पीछे-पीछे पेट्रोल पार्टी भी नेपाल सीमा में 50 मीटर तक प्रवेश कर गयी और खुंटनमानी गांव के निवासियों ने उन्हें घेरकर नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स के हवाले कर दिया। इसके बाद उन्हें नेपाल के झापा बोर्डर पोस्ट ले जाया गया था।
बड़े पैमाने पर हो रही पेट्रोल-डीजल की तस्करी
दरअसल ये पेट्रोल पार्टी पिछली रात 1500 लीटर डीजल पकड़े जाने के बाद से कड़ी चौकसी बरत रही थी। इसी मामले के बाद से गश्ती चौकस था और कुछ अनजान लोगों को भागते देख पीछा कर रहा था।
गौरतलब है कि एसएसबी के जवान भारत-नेपाल पर 1751 किलोमीटर लंबी सीमा चौकसी रखते हैं।
दूसरी ओर एसएसबी के डायरेक्टर जनरल बीडी शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मामले पर एपीएफ चीफ और आईजी केश राज ओंटा से बात की इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है।