फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nepal border blockade, two vehicles burned.

नेपाल बॉर्डर पर नाकेबंदी, दो वाहनों को जलाया

Tue, 08 Dec 2015 06:06 AM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 06:06 AM IST
विज्ञापन
Nepal border blockade, two vehicles burned.

नेपाल के संयुक्त मधेसी मोर्चा ने सोमवार से बार्डर पर अनिश्चितकालीन नाकेबंदी शुरू कर दी है। बढनी-कृष्णानगर बार्डर के मुख्य प्रवेश द्वार को सील कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन


इस दौरान शरारती तत्वों ने नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में जा रहे प्याज लदे ट्रक भी जला दिया। एक अन्य वाहन को भी निशाना बनाया। बार्डर के हालात को देखते हुए भारतीय सीमा में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


मधेस प्रांत के मधेसियों के हितों को लेकर संयुक्त मधेसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कृष्णानगर भंसार कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। प्रवेश द्वार को बंद कर दिन भर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्याज लदे ट्रक सहित दो वाहनों को जलाया

Nepal border blockade, two vehicles burned.

कपिलवस्तु जिले के क्षेत्र नंबर पांच कृष्णानगर के सांसद अभिषेक प्रताप शाह, पूर्व मंत्री ईश्वर दयाल मिश्र, वरिष्ठ नेता मंगल प्रसाद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता की अगुवाई में डटे आंदोलनकारियों ने कहा कि संविधान में शामिल 108 में से 50 धाराएं मधेसी विरोधी हैं। इसे हटाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

नाकेबंदी में सतीश चंद्र गुप्ता, अजीत सिंह, पूरन गुप्ता, पप्पू उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, अंजनी, रमापति आदि शामिल रहे।

आंदोलन के दौरान ही बढ़नी से 12 किलोमीटर दूर कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर-चंद्रौटा मुख्य पर रुद्रपुर-जवाभारी चौराहे पर शरारती तत्वों ने रविवार की रात नेपाल के नंबर वाली दो ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।

इसमें एक ट्रक पर प्याज लदा हुआ था, जो पहाड़ी क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। आगजनी में ट्रक पर लदे आधे प्याज जल गए, जबकि बाकी को लोगों ने लूट लिया। दूसरा ट्रक खाली था, जो पहाड़ी इलाके की ओर से आ रहा था। मधेसी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने आगजनी की घटना में संघ के सदस्यों की संलिप्तता से इनकार किया है।

'नेपाल में न जाने दें डीजल, पेट्रोल'

Nepal border blockade, two vehicles burned.

नेपाल में बिगड़ते हालात को देखते हुए मधेसी नेताओं ने सोमवार को डीएम डॉक्टर सुरेंद्र कुमार और एसपी अजय कुमार साहनी से मुलाकात की। बढ़नी के कस्टम कार्यालय परिसर में हुई भेंट वार्ता में मधेसी नेताओं ने भारतीय सीमा से डीजल-पेट्रोल, गैस की तस्करी रोकने की मांग की।

मधेसी नेता पूर्व मंत्री ईश्वर दयाल मिश्रा की अगुवाई में मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नेपाल सरकार ने नए संविधान में मधेसियों के हितों को नजरदांज किया है। इसी के विरोध में नाकेबंदी और अनिश्चितकालीन धरना किया जा रहा है।

ऐसे में भारत की ओर से तस्करी कर नेपाल में ले जाए जाने वाले डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस पर रोक लगाई जाए। ऐसा न हुआ तो शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है। डीएम ने समुचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सांसद अभिषेक प्रताप शाह, मंगल प्रसाद गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, ईश्वर दयाल मिश्रा, राजू शाही आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed