फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nelson mandela once fell in love with indian origin lady

भारतीय महिला पर डोला था नेल्सन मंडेला का मन

Sat, 30 Mar 2013 11:41 PM IST
नई दिल्ली/जोहंनसबर्ग/एजेंसी
नई दिल्ली/जोहंनसबर्ग/एजेंसी Updated Sat, 30 Mar 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
nelson mandela once fell in love with indian origin lady

नस्लभेद आंदोलन के नायक और दक्षिण अफ्रीका के पहले राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला कभी भारतीय मूल की एक महिला को दिल दे बैठे थे और उसे अपनी जीवन संगिनी बनाना चाहते थे। लेकिन महिला ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

विज्ञापन


इस महिला का नाम आमिना कसालिया है, हालांकि अब वह इस दुनिया में नहीं हैं।

आमिना की जीवनी ‘वेन वी होप एंड हिस्ट्री राइम’ में कहा गया है कि 27 साल तक जेल में रहने के बाद बाहर आए नस्लभेद विरोधी आंदोलन के नायक मंडेला ने उनके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा, हालांकि उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन


अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के कार्यकर्ता यूसुफ कसालिया की विधवा आमिना का पिछले महीने 83 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘वेन वी होप एंड हिस्ट्री राइम’ किताब आमिना की मृत्यु के बाद रिलीज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिना के बच्चों गालिब और कोको कसालिया ने भी इसकी पुष्टि की है कि उनकी मां ने उन्हें मंडेला के इस प्रस्ताव के बारे में बताया था। फिलहाल 94 वर्षीय मंडेला फेफड़े में संक्रमण के चलते प्रिटोरिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। वर्ष 1994 में मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले राष्ट्रपति चुने गए थे।

आमिना और यूसुफ कसालिया कई वर्षों तक भारत में भी रहे। भारत में इन लोगों ने निर्वासन के समय की एएनसी की शाखा की कमान संभाली।

अपनी पुस्तक में आमिना ने इस बारे में बताया है कि मंडेला किस तरह से अकेले उनके अपार्टमेंट में आया करते थे और वे उनके कार्यालय और आवास जाया करती थीं।

उन्होंने लिखा है कि मंडेला मेरे सामने सोफे पर बैठे और मुझे चूमने लगे। उन्होंने अपनी अंगुलियों से मेरे बालों को सहलाते हुए कहा कि क्या तुम नहीं जानती कि तुम कितनी खूबसूरत, मोहक नौजवान महिला हो?

मैंने बड़े सहज भाव से जवाब दिया कि मैं नौजवान महिला नहीं हूं, मैं एक अधेड़ उम्र की महिला हूं। वे कहती हैं कि मंडेला ने कहा, ठीक है फिर से शुरुआत करो। इसके बाद उन्होंने मुझे कई उपमाएं दीं।

आमिना ने अपनी जीवनी में उस शाम का भी जिक्र किया है जब मंडेला जोहानिसबर्ग स्थित उनके अपार्टमेंट में पहुंचे थे। उन्होंने मंडेला के लिए क्रेफिश बनाई पर लेकिन पूर्व राष्ट्रपति ने नहीं खाया। शायद मंडेला उनसे नाराज थे।

कौन हैं आमिना
अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के कार्यकर्ता यूसुफ कसालिया की विधवा आमिना कसालिया की मृत्यु 83 वर्ष की उम्र में पिछले महीने हुई। जीवनी ‘वेन वी होप एंड हिस्ट्री राइम’ उनकी मृत्यु के बाद रिलीज हुई है। यूसुफ की मौत 1995 में नई दिल्ली में हुई।


आमिना के पिता गांधी के सहयोगी थे
महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका में प्रवास के दौरान आमिना के पिता इब्राहिम अस्वात उनके सहयोगी थे। इब्राहिम ट्रांसवाल ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष थे, जिसका नाम बाद में ट्रांसवाल इंडियन कांग्रेस हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed