{"_id":"6f344150-85a7-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"neiphiu-rio-mukul-sangma-sworn-in-as-cms","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगमा मेघालय तो रियो बने नगालैंड के सीएम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संगमा मेघालय तो रियो बने नगालैंड के सीएम
शिलांग/कोहिमा/एजेंसी
Updated Tue, 05 Mar 2013 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस नेता मुकुल संगमा ने मंगलवार को राज्य के 26वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
विज्ञापन
वहीं नगालैंड विधानसभा चुनाव में जीत का परचम फहराने वाले नगा पीपुल्स फ्रंट नीत डेमोक्रेटिक एलायंस ऑफ नगालैंड के विधायक दल के नेता नेफियू रियो ने भी सीएम पद की शपथ ली।
राजभवन में आयोजित समारोह में मेघालय के राज्यपाल आर. एस. मूसाहारी ने पार्टी को 60 में से 29 सीटों पर जीत दिलाने वाले संगमा को शपथ दिलाई। संगमा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा के बाद अपने मंत्रिमंडल का गठन करेंगे।
विज्ञापन
राज्य में 12 मंत्रियों को शपथ दिलाई जानी है और मंत्री बनने के लिए कई नेता लाइन में हैं। संगमा की सरकार को नेशनलिस्ट कांग्रेस के दो विधायकों का भी समर्थन है इसलिए उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, नेफियू रियो ने लगातार तीसरी बार नगालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह राज्य के 19वें मुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल निखिल कुमार ने राजभवन में नेफियू और कैबिनेट के 11 मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
रियो को शुक्रवार को डेमोक्रेटिक एलायंस ऑफ नगालैंड (डीएनएन) के विधायक दल का नेता चुना गया था। नगा पीपुल्स फ्रंट नीत डीएएन ने सात निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
रियो नगालैंड के 50 साल के इतिहास में क्षेत्रीय दल के ऐसे पहले नेता हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में तीसरी बार जीत दिलाई है। एनपीएफ को 60 में से 38 सीटों पर जीत मिली है।