आपरेशन के दौरान लापरवाही, पेट में छोड़ दी सुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के लायर्स कालोनी स्थित शर्मा नर्सिंग होम में आपरेशन के दौरान बरती गई लापरवाही से महिला मरीज की जान पर बन आई।
आरोप है कि डाक्टर ने मैटेलिक सुई और कॉटन पेट में ही छोड़ दी। इससे आंतों में संक्रमण फैल गया। हालत बिगड़ने पर पीड़िता को पुष्पांजलि हास्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उसका फिर से आपरेशन कराकर सुई और काटन निकाले गए।
महिला ने सीएमओ से शिकायत की है। जानकारी पर राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. रोली तिवारी भी उससे मिलने पहुंची। दयालबाग निवासी लाखन सिंह का आरोप है कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी संध्या कुशवाहा को सितंबर में शर्मा नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। यहां उसने आपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया।
हालत बिगड़ने पर फिर से कराया गया ऑपरेशन
15-20 दिन बाद उसके पेट में दर्द रहने लगा। दर्द निवारक दवा भी दी। करीब सप्ताह भर पहले दर्द असहनीय हुआ तो पत्नी को वहीं पर फिर दिखाया। यहां दवा देकर सामान्य स्थिति बताई। इस पर भी दर्द नहीं बंद हुआ हुआ तो अन्य डाक्टरों को दिखाया। उनकी सलाह पर सीटी स्कैन कराया। इसकी रिपोर्ट देखकर हैरान रह गए। उसके पेट में दो इंच की मैटेलिक सुई और काटन (रुई) बताई गई।
हालत बिगड़ने पर 27 दिसंबर को पुष्पांजलि हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने आंतों में संक्रमण के चलते आपरेशन किया है।
इस आरोप पर शर्मा नर्सिंग होम की संचालिका डा. रजनी शर्मा ने बताया कि मरीज के दर्द की शिकायत पर इनका अल्ट्रासाउंड कराया गया था, लेकिन कुछ नहीं निकला था। दर्द रहने पर इन्हें आपरेशन की सलाह दी गई थी, लेकिन इन्होंने नहीं कराया। हालत बिगड़ने पर उन्होंने ही उसे पुष्पांजलि हास्पिटल में भर्ती कराया है। उन्होंने ही दवा और आपरेशन के लिए एडवांस रुपये भी जमा कराए।