फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   needs to improve for strong development

मजबूत विकास के लिए और सुधार की जरूरत : राजन

Thu, 02 Jul 2015 11:36 PM IST
एजेंसी/चेन्नई
एजेंसी/चेन्नई Updated Thu, 02 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
needs to improve for strong development

अर्थव्यवस्था में सुधार के प्रति आश्वस्त रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि पूंजी निवेश बढ़ रहा है लेकिन मजबूत विकास के लिए अभी और सुधार की जरूरत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तेज विकास के लिए लंबित परियोजनाओं का रास्ता साफ करना होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक कारकों को देखते हुए निर्यात के मोर्चे पर सुस्ती चिंता का विषय है।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक के बोर्ड की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में राजन ने कहा कि अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ रही है। पूंजीगत निवेश में तेजी के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबित परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की जरुरत

needs to improve for strong development

कुछ लंबित परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है, जिसमें सरकार लगी हुई है। अर्थव्यवस्था के ठोस सुधार की दिशा में आगे बढ़ने के प्रति आश्वस्त राजन ने कहा कि देश तेजी से विकास करना चाहता है।

विकास दर को टिकाऊ बनाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने होंगे। महंगाई और रिजर्व बैंक की नीतियों पर इसके असर के बारे में पूछे जाने पर राजन ने कहा कि महंगाई हमेशा से चिंता का विषय रही है।

अभी तक मानसून के बारे में ठीक रिपोर्ट आई है। लेकिन यह ऐसी चीज है जिस पर हमारी नजर बनी हुई है। मानसून के बारे में कई तहत के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन माह में यह कमजोर पड़ेगा, जबकि कुछ अन्य अनुमानों में कहा जा रहा है कि ऐसा नहीं होगा। ऐसे में इंतजार करना ही एक विकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed