फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   need to recognise women’s power of country says narendra modi

'कांग्रेस के किए गड्ढे भरे हैं, अब भव्य गुजरात बनाएंगे'

Mon, 08 Apr 2013 03:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 08 Apr 2013 03:44 PM IST
विज्ञापन
need to recognise women’s power of country says narendra modi

फिक्की की महिला विंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब तक वह कांग्रेस के शासनकाल में हुए 'गड्ढों को भरने' का ही काम कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भविष्य में वह 'भव्य और दिव्य गुजरात' की इमारत खड़ा करने जा रहे हैं।

मोदी ने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल महासंघ (फिक्की) के महिला संगठन के 29वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करने के बाद सवालों के जवाब में यह बात कही।

महिला उद्यमियों और मीडियाकर्मियों से खचाखच भरे सभागार में मोदी से जब यह पूछा गया कि वह गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में ऐसा क्या काम है जो वह कर नहीं पाए है और भविष्य में करने की इच्छा रखते हैं।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने कहा, 'मैंने अब तक कांग्रेस के बनाए गड्ढे भरने का काम किया है। इतने ज्यादा गड्ढे थे कि उन्हें भरते-भरते अब कहीं जाकर 'लेवल प्लेइंग फील्ड' पर आ पाए हैं। अब दिव्य और भव्य गुजरात का निर्माण किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब आज लोगों को गड्ढे भरने पर ही इतनी खुशी होती है तो जब भव्य और दिव्य गुजरात का निर्माण होगा तो उसे देख कर कितनी खुशी होगी।

महिलाओं के सशक्किरण पर जोर

नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा है कि समाज में बेटे और बेटी के फर्क को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि निर्णय लेने में महिलाओं की भागीदारी बढा़नी होगी और महिलाओं को विकास से जोड़ना होगा।

उन्होंने कहा कि देश में सहकारिता की मिसाल 'अमूल' की सफलता के पीछे महिलाओं का हाथ है। उन्होंने नारी को संघर्ष का प्रतीक बताते हुए कहा कि महिलाएं बढ़िया तरीके से शासन कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में युवाओं में जसुबेन का पिज्जा पहली पसंद है।

अस्सी रुपए से आदिवासी महिलाओं द्वारा शुरु किए गए लिज्जत पापड़ उद्योग का पूरे देश में नाम है। उन्होंने कहा कि पंचतारा होटलों के मीनू में लिज्जत पापड़ का उल्लेख होता है।


गुजरात में महिलाएं

मोदी ने कहा कि गुजरात में महिलाओं को प्राथमिकताएं दी जा रही हैं। गुजरात में यदि कोई महिला के नाम पर संपत्ति खरीदता है तो उसे स्टांप शुल्क नहीं देना होगा। राज्य में बच्चे के स्कूल में प्रवेश के समय मां का नाम पहले लिखा जाता है।

उन्होंने पश्चिम की इस सोच से असहमति जताई जिसमें भारतीय महिलाओं को सिर्फ गृहणी की नजर से देखा जाता है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने पर सरकार जोर दे रही है। राज्य के तीन सौ गांवों के संचालन का जिम्मा केवल महिलाओं पर ही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बडी संख्या में सोशल मीडिया पर महिलाएं उनसे जुडी और उन्होंने आज के भाषण पर बोलने के लिए सुझाव दिए।

उन्होंने कहा कि उद्यमी परिवार की महिलाएं कोरपारेट सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर अपना बडा योगदान कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed