फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Necessary to resolve complaints in a month online

आनलाइन शिकायतों का समाधान एक माह में जरूरी

Tue, 17 Sep 2013 12:31 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Tue, 17 Sep 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
Necessary to resolve complaints in a month online
कुरुक्षेत्र के जिला उपायुक्त निखिल गजराज ने कहा कि वेबसाइट पर ऑनलाइन डाली गई शिकायतों और समस्याओं का समाधान अधिकारियों को 30 दिन के अंदर करना होगा। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी सोमवार देर शाम लघु सचिवालय के सभागार में जिला अधिकारियों की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर निखिल गजराज ने अधिकारियों को पिछली बैठक में दिए गए दिशानिर्देशों पर चर्चा की। मंथन करते हुए कहा कि जब तक एक्शन टेकन रिपोर्ट नहीं तैयार होगी, तब तक अगले मुद्दे पर चर्चा करना व्यर्थ साबित होगा। इसलिए सभी विभागों के अधिकारी मीटिंग में लिए गए फैसलों और प्रगति की समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट तैयार करें।
विज्ञापन


उपायुक्त ने प्रगति रिपोर्ट अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय और जिला नाजर कार्यालय में समय पर न भिजवाने के मामले पर संज्ञान लेते हुए आदेश दिए कि जिन विभागों के अधिकारियों ने समय पर रिपोर्ट नहीं भेजी, उन अधिकारियों को नोटिस जारी करने के लिए कहा है। बैठक में बाकायदा विभागों के नाम लेकर अधिकारियों को चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 अक्टूबर तक जिले को धूम्रपान रहित बनाने को लेकर किए गए प्रयासों पर असंतुष्टि जताई। कहा कि पिहोवा के एसडीएम एचसी भाटिया को छोड़कर बाकी एसडीएम ने इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाई।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागों के साथ सांझा प्रयास कर सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने वाले लोगों पर शिकंजा कसें।  डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं को क्रियान्वित किया जा चुका है। सभी विभागों को निर्माण कार्यों की फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट भिजवाने के लिए कहा गया था।

इस मुद्दे पर भी कई विभागों ने अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं भिजवाई। उन्होंने कहा कि 2010 तक की गई मुख्यमंत्री की घोषणाओं की रिपोर्ट अक्तूूबर माह तक उपायुक्त कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री की ओर से 2005 के बाद की गई घोषणाओं में से अगर किसी घोषणा की नॉन फिजिबल रिपोर्ट है तो संबंधित महकमे का अधिकारी सही तथ्यों के साथ नॉन फिजिबल रिपोर्ट समय रहते भिजवाएं।

उपायुक्त ने बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए उपायुक्त कार्यालय के चक्कर काटने वाले बुजुर्ग लोगों के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने को तवज्जो दें। बुढ़ापा पेंशन के समय पर वितरण भी अफसरों को सुनिश्चित करना होगा। एसडीएम स्वयं इस मामले पर नजर रखेंगे।


उन्होंने एसडीएम और आबकारी एवं कराधान अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में शराब के ठेकों को लेकर होने वाले झगड़ाें का तुरंत समाधान करवाएं। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, अंडर ट्रेनिंग आईएएस अधिकारी प्रियंका सोनी, एसडीएम अशोक बांसल, एसडीएम एचसी भाटिया, एसडीएम राजेश कुमार, डीआरओ अशोक मलिक, डीडीपीओ गगनदीप सिंह, आरटीओ सुशील मलिकसहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed