{"_id":"79a17822-3eeb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"nearly-700-scientists-quit-drdo-in-six-years-says-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 साल में डीआरडीओ 700 वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
6 साल में डीआरडीओ 700 वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 05 Dec 2012 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की अग्रणी सेना रिसर्च संस्था डीआरडीओ से पिछले छह साल में करीब 700 वैज्ञानिक अपना नाता तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने राज्यसभा में लिखित जवाब में कहा 2007-2011 के बीच 637 वैज्ञानिक इस्तीफा दे चुके हैं और इस साल 31 अक्तूबर तक भी 50 वैज्ञानिक रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) की नौकरी छोड़ चुके हैं। वैज्ञानिकों ने निजी या पारिवारिक कारणों का हवाला देकर इस्तीफे दिए हैं।
उन्होंने कहा कि हालांकि यह माना जा रहा है कि दूसरे संगठनों में बेहतर विकल्प और वेतन मिलने के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है। इस रोकने के उपायों के बारे में जानकारी देते हुए एंटनी ने बताया कि ऑफिस और आवासीय परिसर में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं और प्रत्येक ग्रेड पर प्रमोशन के अलावा दो बार अतिरिक्त वेतन वृद्धि का भी प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन