फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ndtv hansa poll gives nda full majority

आखिरी एग्जिट पोल ने और बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, मोदी की मौज!

Thu, 15 May 2014 11:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 15 May 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
ndtv hansa poll gives nda full majority

12 मई की शाम से शुरू हुए एग्जिट पोल की हकीकत खुलने में अब एक दिन से भी कम वक्त बचा है। लेकिन इन पोल के आकलन पर सवार भाजपानीत एनडीए को काफी खुशियां दी है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, कांग्रेस खफा भी है और निराश भी। उसका कहना है कि एग्जिट पोल और असल नतीजों में काफी फर्क होता है, जैसा कि हम 2004 और 2009 में देख चुके हैं। अब एक नया पोल आया है, जो संभवतः आखिरी भी है, क्योंकि कल सवेरे असल आंकड़े आ जाएंगे।
विज्ञापन

एनडीए को 279, यूपीए को 103

ndtv hansa poll gives nda full majority

बुधवार रात दिखाए गए एनडीटीवी-हंसा एग्जिट पोल के मुताबिक 543 सदस्यों वाली लोकसभा में भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए 279 सीटों तक पहुंच सकता है। पोल के मुताबिक भाजपा अकेले दम पर 235 सीटों तक पहुंच जाएगी।

पोल में यूपीए को 103 सीटें दी गई हैं, जबकि कांग्रेस के केवल 79 सीटों पर सिमटने की बात कही गई है। जाहिर है, अगर ऐसा वाकई हुआ तो यह कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन होगा।

जयललिता का स्कोर 32, ममता का 30 सीट

ndtv hansa poll gives nda full majority

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की अगुवाई वाली एआईएडीएमके और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की टीएमसी को 32 और 30 सीटें मिल सकती हैं।

अन्य दलों को, जिनमें गैर-एनडीए और गैर-यूपीए क्षेत्रीय दल एवं वाम दल शामिल हैं, उन्हें 116 सीट मिलने की उम्मीद जताई जा गई है। पोल अगर अंतिम आंकड़ों के करीब रहा, तो तीसरे मोर्चे की सरकार बनाने का ख्वाब बिखर सकता है।

विज्ञापन

सीएनएन-आईबीएन ने बढ़ाई एनडीए की सीट

ndtv hansa poll gives nda full majority

सीएनएन-आईबीएन ने भी अंतिम आंकड़े पेश कर दिए। उसने एनडीए को 270-282 से बढ़ाकर 274-286 सीट देने का फैसला किया है। उसके पोल के मुताबिक भाजपा अकेले 230-242 तक पहुंच जाएगी।

चैनल के मुताबिक सीटों की संख्या में तब्दीली इसलिए आई है, क्योंकि उसने 12 मई को जो पोल दिखाया गया था, उसमें पूर्वोत्तर के राज्य शामिल नहीं थे। अंतिम अनुमान में यूपीए को 92-102 सीट देने की बात कही गई है।

यूपी में भाजपा को 56 सीट?

ndtv hansa poll gives nda full majority

एनडीटीवी के पोल में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा उत्तर प्रदेश में भी धमाकेदार प्रदर्शन करेगी, जहां उसे कुल 80 लोकसभा सीटों में से 56 मिल सकती हैं। इसके अलावा बिहार में उसे 40 में से 22 सीट मिलने की उम्मीद है।

इस पोल में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को 12 और बहुजन समाज पार्टी को आठ सीट दी गई हैं। कई एग्जिट पोल ने 12 मई एनडीए की जीत की भविष्यवाणी की थी। इनमें उसे 249 से 290 सीट मिलने की उम्मीद जताई गई थी।

सभी राज्यों में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन?

ndtv hansa poll gives nda full majority

कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए को 101 से 148 सीट मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य को 146 से 156 सीट के बीच मिल सकती हैं। अब देखना है कि असल नतीजे क्या रहते हैं?

एनडीटीवी-हंसा पोल में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्‍थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्‍थान में भाजपा को काफी संख्या में सीट जीतने की संभावना बताई गई है, जबक‌ि दूसरे राज्यों में भी उसके प्रदर्शन में सुधार दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed