'शरद पवार को एनडीए में नहीं आने देंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि एनडीए में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के लिए कोई जगह नहीं है और उन्हें विश्वास है कि चुनावों के बाद भी इसे उनके समर्थन की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
शिव सेना के मुखपत्र ‘सामना’ को दिए इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उन्होंने, गोपीनाथ मुंडे, रामदास अठावले और राजू शेट्टी ने एनडीए में पवार को शामिल करने का विरोध किया था और इस तरह इसमें आने का उनका सपना चुनाव से पहले ही टूट गया था। चुनाव के बाद भी एनडीए को बाहरी समर्थन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगर जरूरत भी पड़ी तो पवार के समर्थन की तो बिल्कु ल नहीं। वैसे भी एनसीपी के लिए एनडीए में शामिल होना संभव नहीं है।
किसानों की मदद पाने में है नाकाम
कांग्रेस-एनसीपी सरकार पर किसानों की मदद करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए ठाकरे ने कहा कि एनडीए के जो लोग पवार की तारीफ कर रहे हैं उन्हें आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों से मिलना चाहिए।
ठाकरे ने कहा कि पवार की पार्टी जबरदस्त सत्ता विरोधी लहर की शिकार होगी। एनसीपी के उम्मीदवार हारेंगे। पवार की ओर से पिछले दिनों वोटरों को स्याही मिटा कर दो बार वोट डालने के लिए उकसाने वाले बयान पर ठाकरे ने कहा कि अगर इस तरह की बातें मजाक में कही जाती हैं तो गंभीरता से कैसी बातें की जाती होंगी। गौरतलब है कि पवार ने वोटरों से कहा था कि वे उंगली की स्याही मिटा कर दो बार वोट डालें। इस पर खासा विवाद हुआ था।
ठाकरे ने कहा कि शिवसेना के साथ भाजपा का मजबूत गठबंधन है। बाकी दूसरे गठबंधन भी समाज के अलग-अलग वर्ग की नुमांइदगी करते हैं। अठावले दलितों का प्रतिनिधित्व करते हैं। शेट्टी किसानों का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि महादेव जनकर को धनगर समुदाय का समर्थन हासिल है। विनायक मीते को मराठा समुदाय का समर्थन हासिल है।