फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra Modi Hosted Tea Party for NDA MPs

NDA सांसदों से मिले मोदी, उद्धव ने बनाई दूरी

Mon, 27 Oct 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Oct 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Hosted Tea Party for NDA MPs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाय पार्टी में शामिल सभी राजग सांसद अब अपने संसदीय इलाकों में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोकेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार एक साथ सभी राजग सांसदों से मुखातिब प्रधानमंत्री ने चाय पार्टी में जहां मंत्रियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली, वहीं सांसदों को स्वच्छ भारत अभियान, जन धन, आदर्श ग्राम, श्रमेव जयते जैसी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन


रविवार को दिवाली मिलन के बहाने आयोजित चाय पार्टी में प्रधानमंत्री ने सांसदों से स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया और कहा कि सांसद समाज में व्यापक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की हर योजना और अभियान गरीबों पर केंद्रित है। इस वर्ग को योजनाओं का सीधा फायदा हो, इसके लिए सभी सांसद अपने अपने क्षेत्रों में इनका जमकर प्रचार-प्रसार करें। प्रधानमंत्री ने खासतौर पर जन धन, श्रमेव जयते, आदर्श ग्राम योजना की चर्चा की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने सांसदों से सुझाव भी मांगे। संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने अगले महीने शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र और इस सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाय पार्टी में नहीं शामिल हुए उद्धव

Narendra Modi Hosted Tea Party for NDA MPs

सांसदों को मोदी सरकार की उपलब्धियों से संबंधित बुकलेट भी वितरित की गई।  पार्टी में शामिल वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की और कहा कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। मुंबई में आयोजित रिलायंस कार्यक्रम से दूरी बनाने वाले शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे चाय पार्टी में भी शामिल नहीं हुए।

हालांकि शिवसेना के कोटे के मंत्री अनंत गीते और पार्टी के सभी सांसद मौजूद थे। चाय पार्टी में महाराष्ट्र में सरकार गठन पर कोई चर्चा नहीं हुई। प्रधानमंत्री ने भी शिवसेना सांसदों के साथ अलग से कोई चर्चा नहीं की।

आदर्श ग्राम पर सांसदों को दी जानकारी
करीब ढाई घंटे तक चली चाय पार्टी में मंत्रियों ने अपने अपने मंत्रालयों का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। सबसे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जन धन योजना और कोल ब्लॉक पर अध्यादेश पर प्रस्तुतीकरण दिया। इसके बाद नितिन गडकरी ने अपने मंत्रालयों की अहम योजनाओं, हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य मंत्रालय की योजनाओं, धर्मेंद्र प्रधान ने गैस कीमतों पर जानकारी दी। नरेंद्र सिंह तोमर ने श्रमेव जयते तो वेंकैया नायडू आदर्श ग्राम योजना के बारे में सांसदों को अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed