फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nda mps meet president on chinese incursion

चीनी घुसपैठ हटाओ या दिल्ली की गद्दी छोड़ो: एनडीए

Sat, 04 May 2013 01:02 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
nda mps meet president on chinese incursion

लद्दाख क्षेत्र में चीनी घुसपैठ मामले पर संसद में आक्रामक रुख अख्तियार करने वाले प्रमुख विपक्षी गठबंधन एनडीए ने अब इस मुद्दे पर यूपीए सरकार को सत्ता छोड़ने को कहा है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के मूड में आ चुके एनडीए ने सरकार से दो टूक कहा है कि वह या तो घुसपैठ हटाए या फिर दिल्ली की गद्दी छोड़ दे।

घुसपैठ व सरबजीत मामले में यूपीए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एनडीए ने शुक्रवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


गठबंधन के कार्यकारी अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में एनडीए सांसदों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भी दिया। एनडीए ने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की चीन यात्रा पर सरकार को फिर आगाह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आडवाणी ने कहा कि चीनी घुसपैठ को प्रधानमंत्री स्थानीय घटना कह रहे हैं, लेकिन सरकार का यह कथन अपनी जिम्मेदारी से भागने जैसा ही है।

उन्होंने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि चीन ने 1962 में भी ऐसी ही घुसपैठ की थी, जो बाद में दोनों देशों के बीच युद्ध का कारण बनी।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने दोहराया कि जब तक चीन अपने सैनिकों को वापस नहीं बुलाता है, तब तक विदेश मंत्री को चीन की यात्रा पर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने चीन सीमा पर आईटीबीपी की जगह सेना की तैनाती की मांग की है।


एनडीए ने पाकिस्तानी जेल में मारे गए भारतीय कैदी सरबजीत की मामले में भी यूपीए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

आडवाणी ने कहा कि सबसे दुखद यह है कि केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय और संबंधित अफसरों ने इस मामले पर नजर नहीं रखी।

उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। राष्ट्रपति से मिलने गए सांसदों में एनडीए के संयोजक शरद यादव, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली समेत सभी घटक दलों के सांसद भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed