फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ncp says sharad pawar should be prime minister

एनसीपी का शिगूफा, शरद पवार बनें पीएम

Wed, 30 Jan 2013 09:15 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 30 Jan 2013 09:15 PM IST
विज्ञापन
ncp says sharad pawar should be prime minister

एनडीए के बाद अब यूपीए में भी प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर अलग सुर उठ गए हैं। यूपीए सरकार के प्रमुख घटक दल एनसीपी ने कहा है कि वह शरद पवार को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहती है।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता डीपी त्रिपाठी ने कहा कि पीएम पद के लिए पवार योग्य उम्मीदवार हैं। साथ ही उन्होंने गठबंधन की सियासत में दूसरे विकल्प को अपनाने की संभावना को नकारा नहीं है। हालांकि उनके बयान को लेकर बवाल बढ़ने के बाद खुद पवार ने परोक्ष रूप से संकेत दिया है कि वह अगले प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


एनसीपी की ओर से आए बयान ने कांग्रेस को भी असहज किया है क्योंकि वह मानकर चल रही है कि अगले लोकसभा चुनाव में यूपीए की ओर से पीएम पद के उम्मीदवार राहुल गांधी होंगे। हालांकि पार्टी ने इसे ज्यादा तूल देना मुनासिब नहीं समझा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता पीसी चाको ने कहा कि पवार ने कभी भी प्रधानमंत्री पद को लेकर कुछ ऐसा नहीं कहा है। एनसीपी हमारी भरोसेमंद सहयोगी है। उन्होंने इस सवाल को भी खारिज किया कि राहुल का रास्ता रोकने के लिए पवार को प्रधानमंत्री बनाने की बात की जा रही है।


कांग्रेस के साथ हमारी पार्टी का गठबंधन है। लेकिन यह गठबंधन बंधन नहीं है। पूरा देश पवार को बड़ा नेता मानता है। वह पीएम बनने के योग्य हैं। वह छोटी पार्टी के बड़े नेता हैं। हमारी इच्छा है कि वह पीएम बनें।-डीपी त्रिपाठी, एनसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed