शरद ने कहा 'बंटवारे का बीज बो रही है भाजपा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू विवाद में अब एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार भी कूद पड़े हैं। पवार ने भाजपानीत केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा को आगामी चुनावों में हार साफ दिख रही है, इसलिए हिंदुत्व का मुद्दा उठाकर समाज में बंटवारे का बीज बो रही है।
शनिवार को यशवंत राव चव्हाण प्रतिष्ठान में महाराष्ट्र एनसीपी के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पवार ने यह बात कही।
एनसीपी सुप्रीमो ने कहा कि एनडीए सरकार देश का सौहार्दपूर्ण माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। हाल के दिनों में देश में घटी कुछ घटनाएं इस तरफ साफ इशारा कर रही हैं।
कोई भी भारत विरोधी पोस्टर का समर्थन नहीं करता
उन्होंने जेएनयू मुद्दे को राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि इस मामले को ऐसा प्रचारित किया जा रहा है कि केवल भाजपा राष्ट्रवादी है और दूसरी पार्टियां राष्ट्र विरोधी हैं। पवार ने कहा कि कोई भी भारत विरोधी पोस्टर का समर्थन नहीं करता।
पुलिस को इस जटिल मुद्दे की जांच करनी चाहिए। जेएनयू में बमुश्किल दो फीसदी माओवादी समर्थक होंगे, लेकिन जिस पैनल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को जेएनयू में पराजित किया, उसे राष्ट्र विरोधी बताते हुए उसके सदस्यों को जेल भेजा जा रहा है।
पवार ने भविष्यवाणी की कि कई राज्यों में चुनाव होनेवाले हैं। वहां भाजपा परास्त होगी।