फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ncp leader Sharad Pawar in pm house

मुलायम के बाद अब पीएम दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे शरद पवार

Tue, 15 Sep 2015 08:19 AM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 08:19 AM IST
विज्ञापन
Ncp leader Sharad Pawar in pm house

बिहार चुनाव के करीब आते ही तेजी से राजनीतिक समीकरण पलटी मार रहे हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने और जनता परिवार से नाता तोड़ने वाले मुलायम सिंह के बाद अब एनसीपी मुखिया शरद पवार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।

विज्ञापन


बिहार चुनाव में एनसीपी भी महागठबंधन से बाहर हो चुकी है और सपा के साथ गठजोर का फैसला कर चुकी है। इस राजनीतिक घटनाक्रम से इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि बिहार में भाजपा को फायदा कराने के लिए मेल-मुलाकातों का दौरा तेज हो गया है।

विज्ञापन

मुलाकात का मकसद

Ncp leader Sharad Pawar in pm house

पवार ने मोदी से मुलाकात के बाद हालांकि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में सूखे के संकट को लेकर बातचीत करने की बात कही है। मगर सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि मुलाकात का मकसद राजनीतिक संदेश देना था।

सपा मुखिया मुलायम सिंह पर भाजपा और मोदी सरकार से राजनीतिक नजदीकियां रखने के आरोप लग रहे हैं। वहीं पवार और मोदी की मुलाकात को लेकर भी माना जा रहा है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन को नुकसान पहुंचाने के लिए भाजपा और मोदी सरकार उनके पुराने सहयोगियों को अपनी ओर खींच रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed