फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ncp dismayed over rail budget says mumbai neglected

रेल बजट से नाराज सहयोगी दलों ने कांग्रेस को घेरा

Tue, 26 Feb 2013 11:56 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 26 Feb 2013 11:56 PM IST
विज्ञापन
ncp dismayed over rail budget says mumbai neglected

रेल बजट को लेकर विपक्ष के हमलों को झेल रही यूपीए सरकार को अपनों ने भी नहीं बख्शा। यूपीए सरकार की समन्वय कमेटी की बैठक में जहां एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने रेल बजट में मुंबई की अनदेखी किए जाने पर अपनी नाखुशी प्रकट की, वहीं दूसरी ओर श्रीलंका के तमिलों के मसले पर सरकार के सख्त रवैया नहीं अपनाने की डीएमके ने कड़ी आलोचना की।

विज्ञापन


लोकसभा में रेल बजट पेश होने के कुछ घंटों बाद यूपीए समन्वय समिति की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, तीन घंटे तक चली बैठक में पवार ने कहा कि मुंबई के 80 लाख रेल यात्रियों की समस्याओं को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। एनसीपी ने कहा कि यह अनदेखी अस्वीकार्य है। यह बैठक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुलाई थी।
विज्ञापन


बैठक में अन्य लोगों के साथ यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। डीएमके के सांसद टीआर बालू ने श्रीलंकाई तमिलों के मसले पर सख्त रवैया नहीं अपनाने के लिए सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीए के एक अन्य सहयोगी दल आरएलडी ने उत्तर प्रदेश के विभाजन का मुद्दा उठाया। सहयोगी दलों ने यूपीए नेतृत्व से कहा कि गठबंधन दलों ने 2004 में सत्ता में आने के बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण में तेलंगाना के मसले पर कुछ प्रतिबद्धता व्यक्त की थी और इसे पूरा किया जाना चाहिए।


उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों को मिलाकर हरित प्रदेश की मांग कर रहे अजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश असहनीय राज्य बन गया है। सूत्रों ने बताया कि यूपीए नेतृत्व ने विभिन्न मसलों पर विचार विमर्श का आश्वासन दिया। इस साल यूपीए समन्वय समिति की यह पहली बैठक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed