फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ncp defend narendra modi on gujrat riots

मोदी के मुरीद हुए कांग्रेस के सहयोगी!

Wed, 29 Jan 2014 05:45 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Wed, 29 Jan 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
Ncp defend narendra modi on gujrat riots

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि गुजरात दंगों पर उच्चतम न्यायालय के विशेष जांच दल (एसआईटी) की क्लीन चिट मिलने के बाद अब नरेन्द्र मोदी की दंगों को लेकर घेराबंदी बंद हो जानी चाहिए।

विज्ञापन


प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अब नरेंद्र मोदी पर 2002 गुजरात दंगों को लेकर हो रही घेराबंदी बंद हो जानी चाहिए।
 
राहुल के इंटरव्यू पर टिप्पणी नहीं
केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में मंत्री पटेल ने यहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इंटरव्यू के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा कि वह किसी के इंटरव्यू पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन सच्चाई यह है कि हम एक ऐसे युग में रहते हैं जहां किसी भी विवाद या मुद्दे के समाधान या न्याय के लिए न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा किया जाता है।
विज्ञापन

 
पटेल ने कहा कि अगर न्यायिक व्यवस्था से कोई निष्कर्ष निकलकर आता है तो हम उसे मानने को बाध्य हैं। हमें उस पर सवाल उठाने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह सही है कि राजनीति सिर्फ न्यायिक व्यवस्था पर ही केन्द्रित नहीं रह सकती। वह धारणा पर भी निर्भर होती है लेकिन न्यायिक व्यवस्था से किसी विवाद पर अंतिम निष्कर्ष आ जाएं तो हमें उसे रहने देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed