{"_id":"6c6412a7f9eb067ac46e1e2ad56cac95","slug":"ncp-declared-candidate-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCP ने 18 सीटों पर उतारे उम्मीदवार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
NCP ने 18 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 27 Feb 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। पहली सूची में महाराष्ट्र के 18 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने बेटी सुप्रिया फुले को अपने संसदीय क्षेत्र बारामती से उतारने की घोषणा की है। जबकि पार्टी के सबसे कद्दावर नेता छगन भुजबल को नासिक से उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एनसीपी कार्यालय से जारी लोकसभा चुनावों की पहली लिस्ट में महाराष्ट्र की अन्य प्रमुख सीटों के उम्मीदवारों में यूपीए सरकार में भारी उद्योग मंत्री प्रफुल्ल पटेल को भंडारा से टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सतारा से उद्यन राजे भोंसले, जलगांव से सतीश पाटिल, रावेर से मनीष जैन को उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी ने दिंडोरी से भारती पवार, ठाणे से संजीव नाइक, कल्याण डोंबिवली से आनंद परांजप, अहमदनगर से राजीव राजाले, अमरावती से नवनीत राणा, शिरूर से देवदत्त निकम, उत्तर पूर्वी मुंबई से संजय दीना पाटिल, परभणी से विजय भांबले, कोल्हापुर से धनंजय महाडिक, बुलडाणा से कृष्णराव इंगले, माढ़ा से विजय सिंह मोहिते पाटिल और उस्मानाबाद से पद्म सिंह पाटिल को उम्मीदवार घोषित किया है।