फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ncp blinks on threat to stall raj thackeray pune visit

एनसीपी ने राज के खिलाफ दी धमकी वापस ली

Mon, 04 Mar 2013 12:21 AM IST
पुणे/एजेंसी
पुणे/एजेंसी Updated Mon, 04 Mar 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
ncp blinks on threat to stall raj thackeray pune visit

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी पार्टी एनसीपी ने एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे को पुणे में घुसने से रोकने संबंधी अपनी धमकी को वापस ले लिया।

विज्ञापन


इस कदम को दोनों पार्टियों के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी हिंसक झड़पों को खत्म करने की दिशा में एक प्रयास माना जा रहा है। एमएनएस प्रमुख के एनसीपी नेता और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के खिलाफ बयान के चलते दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता कई बार एक दूसरे पर हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन


एनसीपी सांसद और शहर यूनिट के अध्यक्ष वंदना चव्हाण ने कहा कि यह फैसला पार्टी प्रमुख शरद पवार के निर्देश पर लिया गया है। हमारी पार्टी संविधान और हर एक व्यक्ति के स्वतंत्र मूवमेंट में विश्वास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे कुछ नाराज कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे को पुणे में घुसने से रोकने का फैसला किया था। उन्होंने यह निर्णय राज ठाकरे के हमारे नेताओं के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी के चलते किया था।

हाल ही में अहमद नगर जिले के भीनगर में एनसीपी कार्यकर्ताओं के राज ठाकरे के काफिले पर पथराव के बाद दोनों पार्टियां आमने सामने आ गई थीं।

इस घटना से नाराज एमएनएस कार्यकर्ताओं ने ठाणे जिले में एनसीपी कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की थी और राज्य के कुछ स्थानों पर हिंसक झड़प भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed