फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ncp and bjp opposed pardon application for sanjay dutt

संजय दत्त की सजा माफी के खिलाफ BJP, NCP

Fri, 25 Oct 2013 02:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 25 Oct 2013 02:22 PM IST
विज्ञापन
ncp and bjp opposed pardon application for sanjay dutt

बम धमाके मामले में सजायाफ्ता अभिनेता संजय दत्त की सजा माफी का राष्ट्रवादी कांग्रेस और भाजपा ने कड़ा विरोध किया है।

विज्ञापन


एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री जयंत पाटिल ने बृहस्पतिवार को सजा माफी को गलत परंपरा की शुरूआत करने वाला बताया।

संजय दत्त को वर्ष 1993 के मुंबई बम धमाकों में दोषी पाए जाने पर पांच साल की सजा हुई है। दत्त व दो अन्य की सजा कम करने के मामले में केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार की राय मांगी है।

सरकार ने यह कदम पूर्व चीफ जस्टिस मार्कंडेय काटजू की राष्ट्रपति को भेजी गई याचिका के आधार पर उठाया है। उन्होंने अपील की थी कि मानवीय आधार पर संजय दत्त और दो अन्य को राहत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


पाटिल ने इसका विरोध करते हुए कहा कि संजय दत्त न्यायिक प्रक्रिया के तहत दोषी पाए गए और उन्हें सजा हुई है। अगर उनकी सजा माफ कर दी गई तो यह न्याय के विरुद्घ होगा। साथ ही इसी तरह की और मांगें भी बढ़ जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र गृह मंत्रालय को संजय दत्त की सजा घटाने पर अभी फैसला लेना है। गृह विभाग ने ही मांग की थी कि संजय दत्त को कड़ी सजा होनी चाहिए।

भाजपा मिलेगी मुख्यमंत्री से
इस दौरान, महाराष्ट्र भाजपा ने भी ऐलान किया है कि सरकार द्वारा संजय दत्त की सजा माफी के किसी भी कदम का भाजपा विरोध करेगी।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विनोद तावड़े ने कहा कि दत्त को माफी देना अनुचित होगा। इससे गलत संदेश जाएगा। दत्त को मुंबई धमाकों में संलिप्तता के चलते सजा दी गई है और वो आज क्या है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।


उन्होंने कहा कि संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट ने दोषी ठहराया है और सजा माफी के लिए वह सहानुभूति के लायक नहीं।

तावड़े ने बताया कि विपक्षी दल भाजपा शुक्रवार को मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और गृह मंत्री आर आर पाटिल से मुलाकत कर मांग करेगा की सरकार क्षमा आवेदन पर विचार न करे।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed