फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   NCBC seek OBC reservation in private sector

अब प्राइवेट नौकरियों में 27 फीसदी आरक्षण देने की सिफारिश

Wed, 10 Feb 2016 08:56 AM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 08:56 AM IST
विज्ञापन
NCBC seek OBC reservation in private sector

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों को 27 फीसदी आरक्षण देने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन गठित संवैधानिक निकाय एनसीबीसी ने कहा है ऐसा कानून लाए जाए, जिससे उद्योग-कारोबार, अस्पताल, स्कूलों, ट्रस्टों समेत तमाम निजी संगठनों में अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 27 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था करना पड़े।
विज्ञापन


आयोग ने इस संबंध में मंत्रालय और कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को लिखा है। सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत ने इस मुद्दे पर कहा कि इस संबंध में एक आधिकारिक स्तर की कमेटी बनाई गई है। कमेटी इस बारे में उद्यमियों और कॉरपोरेट जगत के नेतृत्व कर्ताओं से बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी क्षेत्र आरक्षण को तैयार नहीं

NCBC seek OBC reservation in private sector

कमेटी उनसे बातचीत कर यह पता करने की कोशिश कर रही है कि इस संबंध में क्या किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कमेटी समय-समय पर इस पर विचार-विमर्श करती है लेकिन निजी क्षेत्र में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर माहौल बनता नहीं दिख रहा है।

यही मामला अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों को लेकर भी है। निजी क्षेत्र में अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को आरक्षण देने का मामला भी अरसे से लटका है। जब तक निजी क्षेत्र में इस बात पर सहमति नहीं कायम होती तब तक वहां इस तरह का आरक्षण मिलना मुश्किल है।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के एक सदस्य ने कहा कि सरकारी सेक्टर में अब बहुत कम मौके रह गए हैं इसलिए अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों को नौकरी देने के लिए निजी क्षेत्र में आरक्षण देने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed