{"_id":"2d98c8161c1d3aa944da1bc9329591ea","slug":"nbfc-companies-registration-cancelled-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 फाइनेंस कंपनियों के रजिस्ट्रेशन खत्म","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
69 फाइनेंस कंपनियों के रजिस्ट्रेशन खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, संजय त्रिपाठी
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
वित्तीय अनियमितताओं और नियम-कानून के पालन में शिथिलता बरतने पर भारतीय रिजर्व बैंक के कानपुर मुख्यालय ने 69 नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज (एनबीएफसी) के रजिस्ट्रेशन खारिज कर दिए हैं। इनमें कानपुर की 18 कंपनियों के अलावा प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग सभी प्रमुख जिलों की कंपनियों के नाम शामिल हैं। आरबीआई ने लोगों को इन कंपनियों में किसी प्रकार का वित्तीय लेनदेन न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
कानपुर स्थित मुख्यालय के कार्य क्षेत्र में यूपी के अलावा उत्तराखंड भी आता है। कंपनियों की जारी सूची में कानपुर की डेढ़ दर्जन कंपनियों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही बरेली, आगरा, झांसी, बिजनौर, मेरठ, इलाहाबाद, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, नोएडा, महाराजपुर, सोनभद्र, फैजाबाद, लखीमपुर खीरी, मथुरा, बनारस, भदोई, एटा, सिद्धार्थनगर के अलावा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, मंसूरी, नैनीताल की कंपनियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
आरबीआई सूत्रों के मुताबिक अरसे बाद इतनी बड़ी कार्रवाई रिजर्व बैंक के कानपुर मुख्यालय से हुई है। यह कार्रवाई इन कंपनियों द्वारा नियमों की अनदेखी और रिजर्व बैंक को उपलब्ध कराई गई सूचना में हेरफेर के चलते की गई है। सूची जारी करने के पीछे आरबीआई अफसरों ने लोगों को सतर्क रहने की बात कही है। माना जा रहा है कि जल्द ही कई और कंपनियों पर इसी तरह गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
ये नाम हैं कानपुर की कंपनियों के
कैलाश मोटर्स फाइनेंस लि., कुंभ फाइनेंस लि., एसीएमई इनवेस्टमेंट लि., धारा इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंसिंग कंपनी लि., गुडलक लोन एंड लीजिंग लि., एचएन ट्रेड इंटरनेशनल लि., जानकी हायर लीजिंग एंड फाइनेंस प्रा. लि., मेघा एग्रो प्रोडक्ट्स लि., माइक्रो फिन सिक्योरिटीज प्रा. लि., ऑर्बिट कंसलटेंट्स प्रा. लि., सिद्धार्थ कैपफिन प्राइवेट लि., ठाकुरजी लीजिंग एंड फाइनेंस लि., गिन्नी फिलामेंट्स लि. में समामेलित अभिनव इनवेस्टमेंट प्रा. लि., गणेश सिंथेटिक प्रा. लि. और गुडवर्थ मर्चेंट्स प्रा. लि., सूर्या कॉमर्शियल लि. में सम्मिलत पद्मश्री प्रोजेक्ट्स लि. और प्रूडेंशियल मर्चेंट्स एंड ट्रेडर्स लि., कनेडिया ऑर्गेनिक्स एंड कार्ग प्रा. लि. में सम्मिलत टिप्सी ट्रेडिंग एंड फाइनेंस लि.
आरबीआई के नियम-कानून और समय-समय पर जारी होने वाले दिशानिर्देश के पालन न करने की दशा में रजिस्ट्रेशन खारिज करने का प्रावधान है। इसी के तहत समय-समय पर यह कार्रवाई की जाती है। लोग इन कंपनियों के नाम जानें इसलिए यह सूची जारी की गई है। लोगों से अनुरोध है कि इन कंपनियों से किसी प्रकार का वित्तीय लेनदेन न करें।
डॉ. पीके कर, महाप्रबंधक (डिपार्टमेंट ऑफ नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज)