{"_id":"781f926a-c797-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"naxals-ideology-based-on-extortion-says-ramesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सरकारी कंपनियों से जबरन पैसे वसूलते हैं नक्सली'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सरकारी कंपनियों से जबरन पैसे वसूलते हैं नक्सली'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 28 May 2013 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सुकना में कांग्रेसी नेताओं पर बर्बर हमला करने वाले नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश का कहना है कि नक्सली किसी विचारधारा का नहीं बल्कि लूट का मामला है। सच तो यह है कि वे आतंकवादी हैं।
'नक्सल इलाकों में बंद हो खनन'
रमेश ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में ये लोग कंपनियों से पैसे वसूलते हैं। ऐसे में सरंडा जैसे अन्य इलाकों में खनन का काम बंद होना चाहिए। यही इलाके नक्सलियों के आर्थिक स्रोत हैं।
महेंद्र कर्मा को मारना चाहते थे निर्दोषों को नहीं: माओवादी
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शनिवार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान नक्सली हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल समेत 24 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्या चरण शुक्ल भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
'जान लेते हैं निर्दोष लोगों की'
रमेश ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ किसी भी प्रकार के नरम व्यवहार की जरूरत नहीं है। ये लोग आतंक फैलाते हैं और निर्दोष लोगों की जान लेते हैं। ऐसे में उनके इस कृत्य को कैसे जायज ठहराया जा सकता है।
रमन सिंह ने माना, सुरक्षा में चूक से हुआ नक्सली हमला
नक्सलियों को भारतीय संविधान, लोकतंत्र अथवा लोकतांत्रिक संस्था में विश्वास नहीं है। इनकी विचारधारा नक्सलवाद पर नहीं बल्कि जबरदस्ती लूट पर आधारित है।