{"_id":"d8c942d576e246c8ab2e90f1e9a4e683","slug":"naxali-surrender-in-odisa","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला नक्सलियों का आरोप, सीनियर करते थे यौन शोषण","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महिला नक्सलियों का आरोप, सीनियर करते थे यौन शोषण
एजेंसी/मलकानगिरी
Updated Sat, 05 Oct 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिसा के मलकानगिरी जिले में शुक्रवार को पांच महिलाओं सहित 12 नक्सलियों ने पुलिस के सामने समर्पण किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार समर्पण करने वाले सभी नक्सली समाज की मुख्य धारा में लौटना चाहते हैं।
विज्ञापन
इन्होंने अपने वरिष्ठों पर शोषण का आरोप लगाया है। महिला नक्सलियों ने तो यौन शोषण का भी आरोप लगाया है। जिला पुलिस अधीक्षक अखिलेस्वर सिंह ने कहा कि इनमें से अधिकांश नक्सल प्रभावित जिले के आंध्र प्रदेश से सटे पोपलुर दलाम और कालीमेला दलाम इलाके के हैं।
विज्ञापन
कानागुदा गांव का मूका मदकामी कालीमेला दलाम में असिस्टेंट कमांडर के रूप में कार्य करता था। उसकी पत्नी गौरी मताम (सबिता) भी पोपलुर दलाम में पिछले पांच सालों से असिस्टेंट कमांडर के रूप में कार्य कर रही थी।
विज्ञापन
चार अन्य महिला नक्सलियों में कोसुलकुंडा गांवा की इरनी माधी, सुबर्ना खारा (जयंती) , पूर्णिमा खारा (निर्माला) और कुंतीपदार गांव की मुक्ति खिला शामिल हैं। समर्पण करने वाले अन्य पुरुषों में उधाब कंतारी, बुद्दू खारा, कोसा मदकामी, समारा बोगदाइत और मुक्का मदकामी हैं।
यह सभी हत्या, पुलिस से मुठभेड़, लैंड माइन में विस्फोट, लूटपाट, फिरौती सहित वाहनों को जलाने आदि मामले में शामिल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले चार माह में 50 से अधिक नक्सली समर्पण कर चुके हैं।