फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   naxal attack in gadhchirauli Maharashtra

नक्सली हमले में शहीद हुए सात पुलिसवाले, दो घायल

Sun, 11 May 2014 01:35 PM IST
Updated Sun, 11 May 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
naxal attack in gadhchirauli Maharashtra

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में संदिग्ध माओवादियों की ओर से किए गए एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सात पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


एडीजी नक्सल अभियान, आरके विज ने बताया, “हमारे पास गढ़चिरौली से जो सूचना मिली है उसके अनुसार, चमोरसी इलाके में पुलिस टीम नक्सल अभियान के बाद लौट रही थी। इसी दौरान एक बारूदी सुरंग धमाका किया गया।”
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे हुए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले को नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता है। ये इलाका छत्तीसगढ़ के कांकेर और राजनांदगांव ज़िलों से लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने बताया कि इस घटना में सात पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान तेज़ कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed