{"_id":"4043af76-ef0a-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"naxal-attack-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के औरंगाबाद में पुलिस-नक्सली भिड़े, पांच की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिहार के औरंगाबाद में पुलिस-नक्सली भिड़े, पांच की मौत
गया/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2013 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थानाक्षेत्र में जाजापुर गांव के पास सड़क निर्माण कराने वाली कंपनी के कैंप पर नक्सलियों ने बुधवार रात हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसमें तीन सैप (स्पेशल आर्टिलरी पुलिस) के जवानों और दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। नक्सलियों ने 15 राइफलें भी लूट लीं। घटनास्थल गोह थाने से दो किलोमीटर दूरी पर है।
विज्ञापन
जाजापुर गांव के पास सड़क निर्माण कराने वाली कंपनी एमबीएल का कैंप लगा है। कंपनी के कर्मियों की सुरक्षा के लिए सैप के 15 जवान लगाए गए थे।
रात साढ़े आठ बजे नक्सलियों ने कैंप पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने सभी जवानों की राइफलें लूट लीं। दोनों तरफ की गोलीबारी में सैप के तीन जवान और दो निजी सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर डीआईजी और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए। जिस दिशा में नक्सली भागे हैं, उधर पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा कांबिंग की जा रही है।
बताया जाता है कि नक्सलियों ने यह हमला हथियार लूटने के लिए किया था।