फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nawaz sharif will attend oath ceremony of narendra modi

मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे नवाज शरीफ?

Wed, 21 May 2014 02:22 PM IST
Updated Wed, 21 May 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
nawaz sharif will attend oath ceremony of narendra modi

देश के मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 26 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


नवाज शरीफ को मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण दिया गया है। इनके अलावा सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भी शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद विदेशी राजनयिकों में सबसे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने ही मोदी को बधाई दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 मई को लेंगे मोदी पीएम पद की शपथ

nawaz sharif will attend oath ceremony of narendra modi

मंगलवार को ही नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया था। इसके बाद मोदी ने राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

एनडीए के सभी सदस्य दलों का समर्थन मिलने के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मोदी को देश का प्रधानमंत्री मनोनीत कर दिया।

नरेंद्र मोदी 26 मई को शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए करीब तीन हजार लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है।

पाकिस्तान भी मोदी की मेजबानी करने को तैयार

nawaz sharif will attend oath ceremony of narendra modi

पाक ने कहा है कि वह पाकिस्तान दौरे के लिए मोदी की मेजबानी करने को तैयार है। मोदी को इस्लामाबाद आने का निमंत्रण पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पहले ही दे चुके हैं।

भारत में नई सरकार के गठन पर नजर टिकाए पाकिस्तान ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के साथ संबंध बढ़ाने में वहां के कट्टरपंथी और सेना रोड़ा नहीं अटकाएगी।

भारत में पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित का मानना है कि यह दोनों देशों के लिए क्षेत्र में शांति स्थापित कर तरक्की करने का सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed