{"_id":"908c8c05420d1596ba866796cc69cee2","slug":"nawaz-sharif-sent-mango-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी मिठाई ठुकराकर अब पाक ने मोदी के लिए भेजे आम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हमारी मिठाई ठुकराकर अब पाक ने मोदी के लिए भेजे आम
Updated Thu, 23 Jul 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव और दोनों तरफ से हो रही तीखी बयानबाजी के बीच नवाज शरीफ ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आम का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पाक प्रधानमंत्री ने मोदी को ईद के मौके पर आधिकारिक तौर पर एक डिब्बा आम भेजा है। हालांकि पाक सैनिकों ने ईद पर बीएसएफ की मिठाई ठुकरा दी थी।
विज्ञापन
शरीफ की यह आम कूटनीति तब सामने आई है, जब सीमा पर दोनों देशों के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। पड़ोसी देश नियंत्रण रेखा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। भारत ने अकारण फायरिंग और सीमा पार आतंकवाद के जवाब में पाक को प्रभावी और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बात यहां तक बढ़ी कि हर साल ईद के मौके पर होने वाला मिठाई का आदान-प्रदान भी नहीं हुआ। पाक सेना ने न तो हमें मिठाई दी और न ही हमारी मिठाई स्वीकार की। वैसे पिछले साल भी भारत के विदेश सचिव वार्ता से हटने के बाद शरीफ ने मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आम भेजे थे।