फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nawaz sharif send saree to prime minister narendra modi's mother

नवाज शरीफ ने मोदी की मां के लिए भेजा खास तोहफा

Thu, 05 Jun 2014 08:25 PM IST
Updated Thu, 05 Jun 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
Nawaz sharif send saree to prime minister narendra modi's mother

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए एक खास तोहफा भेजा है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए तोहफे में साड़ी भेजी है। मोदी ने ट्वीट किया कि नवाज शरीफ ने मेरी मां के लिए शानदार सफेद साड़ी भेजी है। मैं उनका आभारी हूं। जल्द ही मैं साड़ी अपनी मां के पास भेज दूंगा।

इस तोहफे के लिए नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का शुक्रिया अदा किया है। देर शाम तक नवाज का ये खास तोहफा हीराबेन तक भी पहुंच गया।

मोदी ने नवाज को भेजी थी शॉल

Nawaz sharif send saree to prime minister narendra modi's mother

जब नवाज शरीफ मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली आए थे तब मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को उनकी मां के लिए शॉल गिफ्ट की थी। शरीफ की बेटी मरियम ने ट्विटर पर मोदी का शुक्रिया अदा किया था।

उन्होंने लिखा था ‘मेरी दादी के लिए शॉल देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मेरे पिता ने खुद यह शाल दादी को सौंपी है।’ जब पाक पीएम शरीफ मोदी के शपथग्रहण समारोह के लिए आए थे तो उस समय उन्होंने मोदी से अपनी मां के बारे में चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां को लेकर भावात्मक रूप से करीब आए दोनों

Nawaz sharif send saree to prime minister narendra modi's mother
मां के जिक्र ने दोनों नेताओं को भावनात्मक रूप से करीब ला दिया। राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज के दौरान जब मोदी और शरीफ मिले तो चर्चा मां तक जा पहुंची।

शरीफ ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह इस्लामाबाद में जरूर रहते हैं, लेकिन हर हफ्ते वह अपनी मां से मिलने पंजाब में लाहौर के नजदीक अपने गांव जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें भी मोदी की मां से नजदीकी ने गहरे तक प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed