फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nawaz sharif send pakistani mango for president and prime minister.

कड़वाहट कम करने को नवाज शरीफ ने भेजा 'खास' तोहफा

Fri, 05 Sep 2014 08:25 AM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
Nawaz sharif send pakistani mango for president and prime minister.

भारत की तरफ से पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द किए जाने से दोनों देशों के बीच पैदा हुई कड़वाहट के बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने रिश्तों में मिठास पैदा करने के मकसद से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए आम भेजे हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान की इस ‘मैंगो डिप्लोमेसी’ को शरीफ की तरफ से कड़वाहट कम करने और रिश्तों को बेहतर बनाने की पहल के रूप में देख जा रहा है।

दिल्ली में मौजूद पाकिस्तानी उच्चायोग के जरिए नवाज शरीफ की तरफ से भेजी गई आमों की सौगात बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन और मोदी के पास पहुंचाई गई।

ऐसे वक्त में जब पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित की हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं से मुलाकात के चलते भारत आखिरी वक्त में सचिव स्तर की बातचीत से अलग हो गया था, नवाज शरीफ का यह कदम काफी अहम है।

विज्ञापन

क्या ‘मैंगो डिप्लोमेसी’ काम करेगी?

Nawaz sharif send pakistani mango for president and prime minister.

भारत और पाकिस्तान के सीमा सुरक्षा बलों के बीच तनाव बरकरार है। हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच जम्मू-कश्मीर में सीमा पर भीषण गोला बारी हुई, जिसकी वजह से भारतीय इलाके में कई जानें गईं और सीमावर्ती इलाकों के लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

हालांकि अभी इस ‘मैंगो डिप्लोमेसी’ को शांति की पहल कहना जल्दबाजी होगा लेकिन यह दोनों देशों के रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाने की एक कोशिश हो सकती है।

इसके अलावा यह पाकिस्तान की तरफ से मोदी के लिए एक संदेश हो सकता है कि पाकिस्तान भारत के साथ अब भी दोस्ताना रिश्ते चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed