फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nawaz sharif said we want peace and love

नवाज बोले, मोहब्बत और अमन का पैगाम लाया हूं

Tue, 27 May 2014 08:21 AM IST
Updated Tue, 27 May 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
Nawaz sharif said we want peace and love

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि वह मोहब्बत और अमन का पैगाम लेकर भारत आए हैं और इसे दोनों देशों के लोगों के लिए एक नई शुरुआत मान रहे हैं।

विज्ञापन


शरीफ सोमवार को भारत के मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए।

नवाज किसी भारतीय प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने वाले पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री हैं। मंगलवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

विज्ञापन

गर्मजोशी से हुई नवाज की अगवानी

Nawaz sharif said we want peace and love

शरीफ पालम स्थित वायुसेना के हवाई अड्डे पर पाकिस्तानी वायुसेना के विमान से दिन में ग्यारह बज कर दस मिनट पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित और विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

शरीफ के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज और विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के सहायक तारिक फातमी, विदेश सचिव ऐजाज अहमद चौधरी और प्रधानमंत्री के पुत्र हुसैन नवाज समेत 30 लोग हैं।

वार्ता से जर‌िए ही समाधान

Nawaz sharif said we want peace and love

इससे पहले शरीफ ने भारत रवाना होने से पहले लाहौर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि वह शांति का संदेश लेकर भारत जा रहे है और दोनों देशों के बीच जो भी समस्याएं है उनका समाधान केवल वार्ता के जरिये ही हो सकता है।

दोनों मुल्कों के बीच शांति और सौहार्द का माहौल कायम हो। भारत समेत सभी पड़ोसी देशों के साथ सकारात्मक संबंध पाकिस्तान की प्रमुख प्राथमिकता है। पाकिस्तान का 14 सदस्यीय एक दल द्विपक्षीय वार्ता का आधार तय करने के लिए रविवार को ही पहुंच गया था।

विज्ञापन

थम गए शांत‌ि के प्रयास

Nawaz sharif said we want peace and love

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति के प्रयास उस समय थम गए थे, जब सीजफायर का उल्लंघन कर पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए हमले में पांच भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

जनवरी में पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिक एक भारतीय सैनिक का सिर काट कर ले गए थे।

पांच भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी गई थी। भाजपा के सहयोगी शिव सेना ने नवाज शरीफ को बुलाने का कड़ा विरोध किया है और कहा है कि पाकिस्तान जब तक सीमा पार से आतंकवाद को नहीं रोकता तब तक उसके साथ बातचीत नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed