फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nawaz Sharif said on india pakistan rilation

'भारत-पाक दुश्मनी खत्म करने का बेहतरीन वक्त'

Thu, 31 Dec 2015 08:56 AM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif said on india pakistan rilation

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के लिए आपसी शत्रुता खत्म करने का यह सबसे उपयुक्त समय है।

विज्ञापन


शरीफ ने विश्वास जताया कि उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के लाहौर दौरे से उपजी सद्भावना कायम रहेगी। उन्होंने कहा, ‘भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाहौर आए और अपना कुछ समय हमें दिया।

यह दोनों देशों के लिए आपसी शत्रुता समाप्त करने का सबसे बेहतरीन समय है।’ बलूचिस्तान के झोब हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में पाक पीएम ने कहा कि सद्भावना कई समस्याओं का समाधान है। इस बीच शरीफ ने पिछले सप्ताह लाहौर का दौरा करने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया भी अदा किया।
विज्ञापन

पाक पीएम ने जताई उम्मीद

Nawaz Sharif said on india pakistan rilation

दरअसल, 25 दिसंबर को शरीफ के 66वें जन्मदिवस और उनकी नातिन की शादी के दिन पीएम मोदी अचानक लाहौर पहुंच गए थे, जिस पर पूरी दुनिया हैरान रह गई थी। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच द्विपक्षीय वार्ता फिर से शुरू करने पर सहमत बनी है।

उन्होंने कहा कि भारत के साथ द्विपक्षीय वार्ता की दिशा में प्रगति हो रही है। शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के बयान के एक दिन बाद उनकी यह टिप्पणी आई है। अजीज ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों के बीच 14-15 जनवरी को इस्लामाबाद में बैठक होगी।

इसमें जम्मू एवं कश्मीर समेत अन्य मुद्दों को शामिल करते हुए समग्र वार्ता की बैठक का कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। इसके अलावा शरीफ ने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में भारत-पाकिस्तान के बीच संबंधों में सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed