फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nawaz sharif gave statement on indo-pak relationship

भारत-पाक रिश्तों पर नवाज शरीफ ने दिया बड़ा बयान

Sun, 10 Aug 2014 12:54 PM IST
Updated Sun, 10 Aug 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
Nawaz sharif gave statement on indo-pak relationship

पाकिस्तान ने शनिवार को भारत से अपने खराब रिश्तों पर खेद जताते हुए कहा है कि यह समय दोनों देशों के बीच रिश्तों को बेहतर करने का है। राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने असंतोष जताते हुए कहा कि उनके देश का पड़ोसियों से रिश्ते अच्छे नहीं हैं।

विज्ञापन


शरीफ ने भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समय उसके साथ रिश्तों को बेहतर करने का है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विदेश सचिव स्तरीय बैठक इस दिशा में ठोस पहल करेगा। शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान से भी रिश्तों में सुधार चाहता है।

विज्ञापन

कादरी पर भी बरसे शरीफ

Nawaz sharif gave statement on indo-pak relationship

उन्होंने भरोसा जताया कि वहां का नया नेतृत्व उनके साथ इस दिशा में सहयोग करेगा। इस मौके पर पाक के तमाम मंत्री, सभी राजनीतिक दलों के नेता, आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जहीरुल इस्लाम और सैन्य प्रमुख राहिल शरीफ समेत कई सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान शरीफ उदारवादी मौलवी ताहिर उल कादरी पर भी जमकर बरसे, जिसने पंजाब में अपने समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया, जिसका नतीजा पुलिस के साथ झड़प के रूप में दिखाई दिया।

पाक में बड़ा प्रदर्शन, अमेरिका ने जारी किया अलर्ट

Nawaz sharif gave statement on indo-pak relationship

पाकिस्तान में विपक्षी दलों द्वारा 14 अगस्त को इस्लामाबाद में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाक की गैर जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है। अमेरिकी नागरिकों को विदेश मंत्रालय ने यह अलर्ट जारी किया।

इसमें कहा गया है कि पाक में अमेरिकी नागरिकों पर आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए यह सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed