नवाज शरीफ को चुभ गई मोदी की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान में परंपरागत लड़ाई लड़ने की ताकत नहीं है, इस बात के जवाब में पाकिस्तान ने भी कुछ कह दिया है।
मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान में परंपरागत लड़ाई लड़ने की ताकत नहीं है, लेकिन आतंकवाद के रूप में उसका छद्म युद्ध जारी है पाकिस्तान ने आतंकवाद पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है।
इस्लामाबाद में विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा है कि 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, ख़ासकर तब जब पाकिस्तान का नेतृत्व भारत के साथ बतौर पड़ोसी अच्छे संबंध बनाने की ख़्वाहिश रखता है'।
क्या कहा था मोदी ने
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में जम्मू-काश्मीर का दौरा किया है। इस दौरान जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि 'पाकिस्तान लगातार भारत के ख़िलाफ़ छद्म युद्ध लड़ रहा है और सेना के ज़्यादातर जवान युद्ध के मुक़ाबले आतंकवाद के कारण शहीद हो रहे हैं'।
प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह पाकिस्तान पर पहला सीधा हमला था। इससे पहले मोदी पाक के खिलाफ सीधी तौर पर कुछ नहीं बोले थे।
पाक ने कहा न करें आरोप-प्रत्यारोप का खेल
पाक प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की मई की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने की भावना के मद्देनज़र थी और इससे द्विपक्षीय रिश्तों में नई ताज़गी आई।
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में शांति के लिए आरोप-प्रत्यारोप के खेल के बजाय दोनों देशों को सभी मुद्दे बातचीत के आधार पर सुलझाने पर ज़ोर देना चाहिए।
पाकिस्तान की प्रवक्ता ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि उनका देश हर स्तर पर आतंकवाद की निंदा करता रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के चलते 55 हज़ार लोगों की जानें गंवाई हैं।