{"_id":"5fbcf9ca-bd5f-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"navy-sex-scandal-antony-promises-strong-action-in-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेवी सेक्स स्कैंडल के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे: एंटनी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नेवी सेक्स स्कैंडल के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे: एंटनी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 15 May 2013 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौसेना सेक्स स्कैंडल के नए मामले में रक्षा मंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की बात कही है।
विज्ञापन
नौसेना के अधिकारी की पत्नी द्वारा अपने पति पर उसे दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर-जबरदस्ती करने वाले मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
नेवी में एक और सेक्स स्केंडल, 'साथियों को परोसता है पति'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिला ने मंगलवार को रक्षामंत्री एंटनी से मुलाकात कर मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे शराब पीने और दोस्तों के साथ हम बिस्तर होने के लिए जबरदस्ती की।
'कोई मुझे छूना चाहता था तो कोई मेरे कपड़े उतारना'
इस वाकये के बाद अपने पिता के घर जा चुकी महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ मारपीट भी करता था। एमबीए कर चुकी इस महिला की शादी पिछले साल फरवरी में हुई थी।
महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने इस बात का खुलासा किया तो उसकी नग्न तस्वीरों इंटरनेट पर अपलोड कर देगा।
पत्नियों की अदला-बदली पर तीन अफसर बर्खास्त
महिला का पति लेफ्टिनेंट कमांडर रैंक का है और वो अधिकारी नेवल शिप रिपेयर यार्ड कारवार कर्नाटक में तैनात है।
नेवी में इस तरह के सेक्स स्कैंडल का यह पहला मामला नहीं है।
पिछले कुछ सालों में सामने आए सेक्स स्कैंडलों ने देश की तीनों सेनाओं की छवि दागदार की है।
हाल ही में ऐसे ही एक मामले में कोची में तैनात नेवी अफसर के खिलाफ उसकी पत्नी ने जबरन वाइफ स्वैपिंग के लिए मजबूर करने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए एफआईआर तक दर्ज करवा दी थी।