युद्धपोत में फिर धमाका, अफसर की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में एक युद्धपोत में हुए हादसे में नौसेना के एक अधिकारी की जान चली गई है। मझगांव डॉक पर युद्धपोत में ये धमाका हुआ। हादसे में नौसेना के एक अधिकारी की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हो गए जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आईएनएस कोलकाता नाम का ये युद्धपोत जून में नौसेना में शामिल होने वाला था और फिलहाल ट्रायल पर था। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने की वजह से युद्धपोत में ये धमाका हुआ है। यार्ड-701 में खराबी आई और उसके चलते ही गैस लीकेज हुआ है।
बीजेपी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि यह एक और दिल दहलाने वाली खबर है कि हमारे एक और अफसर ने दुर्घटना में जान गंवाई है।
नौसेना में हादसे के बाद हादसे
लगातार हादसों से जूझ रही नौसेना को यह एक और बड़ा झटका लगा है। इससे पहले आईएनएस सिंधुरत्न में भी दुर्घटना हो गई। मुंबई तट के पास पनडुब्बी के अंदर हुए हादसे में दो अधिकारियों की मौत हो गई है।
पिछले सात महीनों में नौसेना के पोतों और पनडुब्बियों में र्हुई इस 10वीं दुर्घटना के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी ने तत्काल इस्तीफा दे दिया था।
एडमिरल डीके जोशी के इस्तीफा देने के बाद वाइस एडमिरल रॉबिन धवन को कार्यकारी नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रक्षा मंत्रालय ने पूरी घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।