फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Navy helicopter crashed in Goa, 3 dead

गोवा में नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 मरे

Mon, 15 Oct 2012 11:23 PM IST
पणजी/एजेंसी
पणजी/एजेंसी Updated Mon, 15 Oct 2012 11:23 PM IST
विज्ञापन
Navy helicopter crashed in Goa, 3 dead
गोवा के डेबोलिम नौसैनिक एयरपोर्ट पर नौसेना का एक चेतक हेलीकॉप्टर सोमवार सुबह लैंडिंग के वक्त रनवे के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार चालक दल के सभी तीन सदस्यों की मौत हो गई।
विज्ञापन


नौसेना के जनसंपर्क अधिकारी पीके प्रबल ने बताया कि इस दुर्घटना में चालक दल के सदस्य लेफ्टिनेंट कमांडर धर्मेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट राहुल तिवारी और सीएस कृष्णन की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर मुंबई से बंगलूरू जा रहा था।
विज्ञापन


उसे ईंधन भरने के लिए यहां आईएनएस हंस पर उतरना था। मगर डेबोलिम नौसैनिक एयरपोर्ट पर सुबह दस बजे लैंडिंग के वक्त हेलीकॉप्टर का रोटर टूटने से वह रनवे के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस साल नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की यह पहली घटना है। नौसेना में करीब 60 चेतक और चीता हेलीकॉप्टरों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed