{"_id":"3b1f8a90-94f3-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"navneet-kaur-dhillon-won-miss-india-2013-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की नवनीत कौर बनीं 'मिस इंडिया'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चंडीगढ़ की नवनीत कौर बनीं 'मिस इंडिया'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉन्ड्स फेमिना मिस इंडिया 2013 में रविवार देर रात को चंडीगढ़ की नवनीत कौर ढिल्लन के सिर ताज सजा। पिछले वर्ष की विजेता वान्या मिश्रा ने नवनीत को मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज पहनाया।
विज्ञापन
20 साल की नवनीत मीडिया स्टूडेंट हैं। फाइनल में पहुंचने वाली पांच प्रतियोगियों से एक ही सवाल पूछा गया था कि अगर कल ही उनकी मृत्यु हो जाए तो उनके दिल में क्या मलाल रहेगा?
विज्ञापन
नवनीत ने कहा कि अभी तक मैंने सोसायटी के लिए वो सब कुछ नहीं किया है, मैं महिला सशक्तिकरण, बाल श्रम और समाज की कुरीतियों को खत्म करने के लिए काम करना चाहूंगी। प्रतियोगिता में शोभिता धूलीपाला फर्स्ट रनर-अप और जोया अफरोज सेंकेंड रनर-अप रहीं।
विज्ञापन
नवनीत को मिस इंडिया का ताज पिछले साल की विजेता वान्या मिश्रा ने पहनाया। नवनीत अब मिस वर्ल्ड, शोभिता मिस अर्थ और जोया मिस पेसिफिक ब्यूटी पीजेंट के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में 23 लड़कियों ने हिस्सा लिया था। इसमें चंडीगढ़ की एक और लड़की अक्षिता अग्निहोत्री भी शामिल थी। उन्हें ब्यूटीफुल लिप्स का टाइटल मिला। नवनीत कौर को भी ग्लोइंग स्किन का टाइटल दिया गया।
प्रतियोगिता में जजों में क्रिकेटर युवराज सिंह भी शामिल थे। ताज पहनाए जाने से पहले आयोजित समारोह में ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, आफताब शिवदसानी, विवेक ओबरॉय और रितेश देशमुख ने रंग जमाए।