फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   navjot singh sidhu may leave bjp

भाजपा छोड़ सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू

Thu, 11 Apr 2013 12:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 11 Apr 2013 12:11 PM IST
विज्ञापन
navjot singh sidhu may leave bjp

पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी में अनदेखी से नाराज हैं। उनकी पत्नी नवजौत कौर ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन


कौर ने कहा कि अब नवजोत सिंह सिद्धू के लिए राजनीति में बने रहना मुश्किल हो गया है। उन पर कई तरीके से भ्रष्टाचार को समर्थन करने के लिए दबाव डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


कौर ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ''कोई कैसे ईमानदार नेता को टिके रहने दे सकता है? ऐसा इंसान जो भ्रष्टाचार में विश्वास नहीं करता, अपराधियों का समर्थन नहीं करता, कमीशन सिस्टम का हिस्सा नहीं बनता, वह अपने पार्टी के लिए क्या अच्छा कर सकता है? ऐसे में कुछ लोग उसे पार्टी से अलग-थलग कर देते हैं। उसे घुटने टेकने के लिए मजबूर कर देते हैं...''।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर से भाजपा सांसद हैं। वहीं पेशे से डॉक्टर उनकी पत्नी नवजोत कौर भाजपा विधायक हैं।

माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की टीम में कोई भी अहम जिम्मेदारी नहीं मिलने से सिद्धू नाराज हैं।

'पार्टी सदस्य बनें रहेंगे सिद्धू'
इस मामले में पार्टी प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि उन्हें सिद्धू मामले की कोई जानकारी नहीं है। वे पार्टी सदस्य हैं और वे बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed