{"_id":"053d6b14-bf2c-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"navjot-singh-sidhu-controversial-statement-on-ipl-spot-fixing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़बोले सिद्धू के इस कमेंट ने भाजपा के उड़ाए होश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बड़बोले सिद्धू के इस कमेंट ने भाजपा के उड़ाए होश
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा से नाराज चल रहे सांसद तथा पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने आईपीएल की तुलना संसद से कर पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है।
विज्ञापन
सिद्धू ने ट्विट किया है कि जब तमाम घोटालों, धोखे ओर विवादों के बीच संसद चल सकती है तो आईपीएल क्यों नहीं। इस ट्वीट पर पार्टी ने किनारा करते हुए कहा है कि यह एक कमंटेटर की राय है, भाजपा सांसद सिद्धू की नहीं।
विज्ञापन
फिक्सिंग में अंडरवर्ल्ड का हाथ होने की पुष्टि के बाद आईपीएल पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी जोर पकड़ती जा रही है।
आईपीएल में कमेंट्री करने वाले सिद्धू ने इस मांग का विरोध कर फिक्सिंग कांड की तुलना संसद के हंगामे, घोटालों और धोखे से कर डाली। सिद्धू ने आईपीएल को पाप लीग कहे जाने पर भी एतराज जताया।
विज्ञापन
बहरहाल सिद्धू के संसद और आईपीएल की तुलना से असहज पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने पहले तो इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि सिद्धू भाजपा के सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हैं।
मगर किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह पूर्व क्रिकेटर, कमेंटेटर के साथ ही कई टीवी शो में भी शामिल होते हैं। उनका यह बयान बतौर भाजपा नेता या सांसद नहीं बल्कि क्रिकेट कमेंटेटर के तौर पर था।
हालांकि पार्टी ने आईपीएल पर प्रतिबंध लगाने का विरोध किया। जावड़ेकर का कहना था कि जरूरत सख्त कदम उठा कर फिक्सिंग जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने की है।