फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   naveen jindal case can heavy 286 seconds on subhash chandra

सुभाष चंद्रा पर भारी पड़ सकते हैं 286 सेकेंड

Wed, 05 Dec 2012 10:13 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 05 Dec 2012 10:13 PM IST
विज्ञापन
naveen jindal case can heavy 286 seconds on subhash chandra

जिंदल ग्रुप से 100 करोड़ रुपये की उगाही के मामले में जी न्यूज के चेयरमैन सुभाष चंद्रा पर 286 सेकेंड भारी पड़ सकते हैं। जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और समीर आहलूवालिया की जब हयात होटल में जिंदल ग्रुप के अधिकारियों के साथ बैठक खत्म हुई तो समीर ने चंद्रा से फोन पर लगभग पांच मिनट बात की थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा चंद्रा और गिरफ्तार संपादकों को आमने-सामने बैठाकर यह जानने का प्रयास करेगी कि इस दौरान क्या बात हुई थी।

विज्ञापन


अपराध शाखा ने दावा किया है कि पुलिस के पास चंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि होटल की बैठक खत्म होने के बाद हुई ये बातचीत ही चंद्रा के खिलाफ सबूत बनती जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को दिए बयान में दोनों संपादक चंद्रा का बचाव कर रहे हैं। बैठक के बाद सुधीर की भी चंद्रा से बात हुई थी। संपादकों की जिंदल ग्रुप के साथ तीन बैठकें हुई थीं। संपादक बैठक में जाने से पहले और बैठक खत्म होने के बाद चंद्रा से बात करते थे। मोबाइल कॉल डिटेल से ये बात स्पष्ट हुई है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ जी ग्रुप ने जिंदल से रुपये वसूलने के लिए जो कानूनी कागजात तैयार किए थे उनमें 100 करोड़ रुपये चेक से देने की बात कही गई थी। चेक जी ग्रुप के नाम से मांगे गए थे। ‘वसूली’ का लीगल पत्र जी ग्रुप के टेन स्पोर्ट्स के लॉ डिपार्टमेंट में तैनात एडवाइजर वीरेश दहिवार ने बनाया था। अपराध शाखा ने पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। जी ग्रुप की ओर से कहा गया है कि वीरेश छुट्टी पर हैं। छुट्टी से लौट कर वे पूछताछ में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोडक्शन वारंट जारी
दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को पुलिस याचिका पर सुधीर चौधरी और समीर आहलूवालिया को आठ दिसंबर को अदालत में पेश करने के लिए तिहाड़ जेल अधिकारियों को प्रोडक्शन वारंट जारी किया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अदालत से दोनों संपादकों की एक दिन की कस्टडी मांगी है। पुलिस का कहना है कि वह दोनों को सुभाष चंद्रा और जी समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका के सामने बैठा कर पूछताछ करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed