{"_id":"7fa9e575047d13406caee1c188c8ec69","slug":"naval-vessel-sunk-in-vishakhapattanam-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना का युद्धपोत डूबा, एक की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नौसेना का युद्धपोत डूबा, एक की मौत
एजेंसी/विशाखापट्टनम-नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Nov 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
नौसैनिक अभ्यास के दौरान बृहस्पतिवार को विशाखापट्टनम तट पर नौसेना का एक पोत डूब गया।
विज्ञापन
हादसे में एक नौसैनिक की मौत हो गई। 23 नौसैनिकों को बचा लिया गया, जबकि चार अन्य लापता हैं। लापता नौसैनिकों का पता लगाने के लिए तलाशी और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
नई दिल्ली से नौसेना की ओर से जारी बयान के अनुसार हादसा रात आठ बजे हुआ। दुर्घटनाग्रस्त हुआ पोत नियमित अभ्यास के दौरान नौसेना के पोतों से दागे गए टोरपीडो को एकत्र करने के काम में जुटा हुआ था। सूत्रों के अनुसार पोत टोरपीडो एकत्र करने के बाद वापसी में हादसे का शिकार हुआ।
विज्ञापन