फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   naval officers wife alleges harassment

'कोई मुझे छूना चाहता था तो कोई मेरे कपड़े उतारना'

Thu, 11 Apr 2013 05:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 11 Apr 2013 05:59 PM IST
विज्ञापन
naval officers wife alleges harassment

एक नेवी अफसर ने नौकरी में प्रमोशन पाने की चाह में अपनी ही पत्नी को सीनियर्स के साथ सोने को मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति पिछले 2 महीनों से उसके साथ ऐसा कर रहा था। मामला केरल के कोच्चि शहर का है।

मीडिया खबरों के मुताबिक नेवी अफसर की पत्नी ने पुलिस में शिकायत की है कि उसके पति ने प्रमोशन पाने के लिए उसे सीनियर्स के साथ सोने को मजबूर किया।

महिला ने बताया, "मेरे पति के सीनियर अफसर मेरे साथ अश्लील हरकतें करते थे। कोई मुझे छूना चाहता था तो कोई मेरे कपड़े उतारना चाहता था। मैं चिल्लाती और रोती, इसके सिवाय कुछ कर भी नहीं कर सकती थी।" महिला ने कहा है कि यह सब उसके पति के इशारे पर हुआ।

नेवी अफसर की पत्नी ने इस मामले में अपने पति, उनके परिजनों और कुछ नेवी अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने 10 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा-498 के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। केरल हाईकोर्ट ने पुलिस से इस मामले की पूरी जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन


वहीं, दक्षिणी नेवी कमांड ने इन सारे आरोपों को नकार दिया है। नेवी प्रवक्ता का कहना है, "यह वैवाहिक अनबन से जुड़ा मामला है। महिला द्वारा वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारियों के खिलाफ की गई शिकायत अनुचित है। सच तो यह है कि इन अधिकारियों ने पति-पत्नी के बीच मनमुटाव खत्म करने की असफल कोशिश की थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed