फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   naval guards issue

'भारत खासकर केरल में सतर्क रहें इटैलियन'

Sat, 16 Mar 2013 08:56 PM IST
नई दिल्ली/ब्रुसेल्स/एजेंसी
नई दिल्ली/ब्रुसेल्स/एजेंसी Updated Sat, 16 Mar 2013 08:56 PM IST
विज्ञापन
naval guards issue

इटली के भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी अपने दो नौसैनिकों को वापस भारत नहीं भेजे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

विज्ञापन


भारत के कड़े रुख को देखते हुए इटली ने शनिवार को अपने नागरिकों को चेतावनी जारी कर भारत खासकर केरल में सतर्क रहने को कहा है।

इटली ने यह एडवाइजरी केरल के दो मछुआरों की हत्या के आरोप का सामना कर रहे अपने दो नौसैनिकों को वापस सुनवाई के लिए नहीं भेजे जाने की आधिकारिक जानकारी दिए जाने के दो दिन बाद जारी की है।

अपनी चेतावनी में इटली ने अपने नागरिकों से भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने को कहा है। इतालवी दूतावास की एडवाइजरी में भारत खासकर केरल में विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए अपने नागरिकों से ज्यादा सतर्क और चौकस रहने तथा भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


हाल ही में इटली की वादाखिलाफी से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने इतालवी राजदूत डैनियल मेनसिनी को बिना उसकी अनुमति के भारत छोड़ने पर रोक लगा दी है।

कोर्ट में मेनसिनी ने ही दोनों नौसैनिकों की वापसी का आश्वासन दिया था। वहीं भारत ने इटली के साथ अपने राजनयिक संबंधों में कटौती की प्रक्रिया के तहत अपने राजदूत को वहां पर कार्यभार संभालने से रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपस में निकाले विवाद का हल: ईयू
दो नौसैनिकों के वापस नहीं भेजे जाने के फैसले के बाद इटली और भारत के बीच उत्पन्न विवाद पर यूरोपीय संघ ने उम्मीद जताई है कि दोनों देश इस विवाद का कोई न कोई सर्वमान्य हल निकाल लेंगे।


ईयू की विदेश मामलों की प्रमुख कैथरीन एश्टन के एक प्रवक्ता ने कहा कि ईयू, भारत और इटली के बीच उत्पन्न विवाद पर नजर रखे हुए है और उसे उम्मीद है कि दोनों देश बातचीत के जरिए एक सर्वमान्य नतीजे पर पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed