{"_id":"7288a942ae33658d1dad9ce1acf67694","slug":"naughty-people-smashed-the-statue-of-queen-victoria-hindi-news-sy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: क्वीन विक्टोरिया की मूर्तियां तोड़ी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मथुरा: क्वीन विक्टोरिया की मूर्तियां तोड़ी
Updated Fri, 08 Aug 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में एक म्यूजियम के अंदर घुसकर शरारती तत्वों ने रानी विक्टोरिया की मूर्ति को तोड़ दिया है। ये शरारती तत्व टिकट लेकर म्यूजिम के अंदर दाखिल हुए थे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन युवक म्यूजियम में दाखिल हुए और उन्होंने वहां पर रखी रानी विक्टोरिया की मूर्ति को तोड़ दिया। हंगामा करने वाले ये तीनों युवक महानायक स्मृति मंच से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में एक का नाम रिंकू है जोकि बल्लभगढ़ का और दूसरा अरविंद त्यागी फरीदाबाद का रहना वाला है, जबकि तीसरा युवक मौका-ए-वारदात से फरार हो गया है। पकड़े गए युवकों का कहना है कि आजादी के बाद यह मूर्तियां हटाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
आजादी के बाद हटाई गई थी मूर्तियां
मूर्तियां बदांयू से 1982, एटा और बुलंदशहर से 1986 में मथुरा लाई गई थीं। यहां रानी विक्टोरिया की तीन मूर्तियां रखी हुई हैं। 1877 में रानी विक्टोरिया ने जब सत्ता संभाली तो कई जगह यह मूर्तियां लगी थी। देश आजाद होने के बाद यह मूर्तियां हटा ली गई थी।