'सोनिया की कमजोर नब्ज पर हाथ रखा है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी किताब से सोनिया गांधी पर हमला करने वाले पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कहा है कि उन्होंने सोनिया की कमजोर नब्ज पर हाथ रख दिया है। इस किताब में लगाए गए आरोपों के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने कहा था कि वह इसका जवाब किताब लिखकर देंगी।
सोनिया की प्रतिक्रिया पर नटवर सिंह ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष की प्रतिक्रिया से साबित होता है कि उन्होंने उनकी कमजोर नब्ज को छू दिया है। नटवर के मुताबिक उनकी किताब में लिखी बातों ने उन्हें इतना परेशान किया कि उन्होंने प्रतिक्रिया दे दी। सिंह ने शुक्रवार को एक टीवी चैनल से कहा कि 50 कांग्रेसियों ने उन्हें फोन करके नई पुस्तक में सच्चाई कहने के लिए बधाई दी।
कहीं पे निगाहें कहीं पर निशाना
नटवर सिंह ने कहा कि अगर इस समय उनको सलाह दे रहा होता तो कहता कि उन्हें प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। लेकिन निश्चित तौर पर कुछ ऐसा है। जिससे वह परेशान हुईं और प्रतिक्रिया दे दी।
नटवर सिंह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पुलक चटर्जी अधिकारिक फाइलें सोनिया के पास लेकर गए थे, वे उनके साथ चाय पीने के लिए नहीं गए थे। उधर, कांग्रेस ने नटवर सिंह पर निशाना साधा है।
कांग्रेस नेता राजबब्बर ने कहा कि वाह रे नटवर लाल कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना। उन्होंने कहा कि अपनी किताब की बिक्री बढ़ाने और मोदी सरकार से करीबी बनाने के लालच में नटवर सिंह झूठ को सच बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।