वन बुक इज नॉट इनफ, आएगी दूसरी किताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘वन लाइफ इज नाट इनफ’ किताब के जरिए सोनिया गांधी की आलोचना किए जाने को लेकर पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह कांग्रेसी नेताओं के निशाने पर हैं। आलोचनाओं से बेपरवाह नटवर ने अपनी इस किताब का सीक्वल लाने का फैसला किया है।
इस किताब में कांग्रेस और गांधी परिवार को लेकर और ज्यादा खुलासे किए जा सकते हैं। पूर्व कांग्रेसी नेता ने कहा कि किताब के सीक्वल का नाम ‘माई इरेग्यूलर डायरी’ होगा जोकि अगले साल मार्च तक मार्केट में आएगी।
और होंगे किताब में खुलासे
नटवर सिंह ने कहा कि वह सीक्वल में गांधी परिवार और उनके नेतृत्व में कांग्रेस की कार्यप्रणाली के बारे में और ज्यादा खुलासे करेंगे।
साथ ही उन्होंने ऐसी खबरों का भी खंडन किया कि सोनिया गांधी और प्रियंका से मुलाकात के चलते किताब से कुछ तथ्य हटाएंगे।
अब तक इसकी 50 हजार कापियां बिकीं
नटवर सिंह की किताब वन लाइफ इज नाट इनफ मार्केट में काफी लोकप्रिय हो रही है और अब तक इसकी 50 हजार कापियां बिक चुकी हैं।
अब देखना रोचक होगा कि अपनी पहली ही किताब से कांग्रेस के लिए मुसीबत बढ़ाने वाले नटवर सिंह अपनी अगली किताब में क्या नए खुलासे करेंगे?