फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nationwide strike of lpg dealers from february 25

एलपीजी डीलर 25 फरवरी से करेंगे देशव्यापी हड़ताल

Sat, 22 Feb 2014 07:06 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 22 Feb 2014 07:06 AM IST
विज्ञापन
nationwide strike of lpg dealers from february 25

रसोई गैस डीलरों ने तमाम मांगों को लेकर 25 फरवरी से देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ने सामूहिक तौर पर इसका निर्णय लिया है।

संगठनों का कहना है कि तेल कंपनियों की गलत और एकतरफा नीतियों के कारण देश में एलपीजी वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के महासचिव पवन सोनी का कहना है कि सरकार ने आधार लिंक एलपीजी सब्सिडी योजना को लंबित करने के बाद आगे की रणनीति का खुलासा नहीं किया है। फरवरी माह से नकद सब्सिडी देना बंद कर दिया गया है। ऐसे में डीलरों को उपभोक्ताओं के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। लेकिन मंत्रालय ने चुप्पी साध रखी है।

उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण 15 करोड़ एलपीजी उपभोक्ताओं और 12,600 वितरकों की मुश्किलें बढ़ी हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोलियम मंत्रालय के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए 3465 डिस्ट्रीब्यूटरों के लिए विज्ञापन निकाला जबकि मंत्रालय की ओर से 2794 के लिए विज्ञापन देने को कहा गया था।
विज्ञापन


कंपनियों ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की कीमत पर सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षण बढ़ा दिया है।

फेडरेशन के मुताबिक कंपनियां विकलांग कोटा से खिलवाड़ करते हुए इसी श्रेणी में खिलाड़ियों और स्वतंत्रता सेनानियों को भी जोड़ रही हैं। जो कि पूरी तरह से गलत है। जबकि पारदर्शिता से संबंधित ऐसी कई और खामियां भी हैं। सील प्रूफ एलपीजी सिलेंडर की व्यवस्था और नई एजेंसी संबंधी खामियों को दूर करने पर सरकार का ध्यान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed